scriptबारिश से जलमग्न हुआ शहर, नगर निगम की तैयारियों की खुली पोल | Water logging in Katni to rain, Municipal Corporation did not prepare | Patrika News
कटनी

बारिश से जलमग्न हुआ शहर, नगर निगम की तैयारियों की खुली पोल

जलमग्न हुई शहर की सड़कें, बस्तियों में पानी भरा

कटनीJun 22, 2020 / 10:25 am

Hitendra Sharma

katni_barsh.png

कटनी। शहर में रात से शुरू हुई बारिश ने नगर निगम की सारी तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। कई वार्ड में सड़कों पर पानी भर गया। वाहनों की आवाजाही के दौरान पानी के छींटे लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। नागरिकों ने बताया कि नगर निगम ने बारिश में पानी निकासी और जलभराव की स्थिति रोकने के लिए 1 माह से ज्यादा समय तक अभियान चलाकर काम किया, लेकिन बारिश शुरू होने के साथ ही नागरिकों को पानी भराव और नाली से पानी निकासी नहीं होने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

धरे रह गए नगर निगम के दावे
बारिश के पूर्व नगर निगम द्वारा नालों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था के दावे किए गए थे, लेकिन आज एक बार फिर जब बारिश शुरू हुई तो दावे धरे के धरे रह गए। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। शहर के गुरु नानक वार्ड सहित तिलक राष्ट्रीय स्कूल से लेकर आदर्श कॉलोनी मोड़ तक सड़क में 2 से 3 फीट ऊपर पानी चल रहा है। उसी सड़क से लोग जान जोखिम में डालकर के सफर कर रहे हैं। कई वाहन उसमें फंस भी रहे हैं। बस्ती के लोगों ने बताया कि बस्ती में भी पानी भर गया है। यह हर बार इसमें इसी तरह से समस्या होती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता। शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदारों को समस्या से कोई सरोकार नहीं है।

देखें वीडियो…

https://youtu.be/i3RtxaFQRIU

Home / Katni / बारिश से जलमग्न हुआ शहर, नगर निगम की तैयारियों की खुली पोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो