scriptपत्रिका हरित प्रदेश अभियान: पर्यावरण प्रेमियों ने कहा हरियाली से आएगी पर्यावरण में स्वच्छता, वातावरण होगा शुद्ध | West Central Railway Mazdoor Sangh plantation in SKP Park katni | Patrika News
कटनी

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: पर्यावरण प्रेमियों ने कहा हरियाली से आएगी पर्यावरण में स्वच्छता, वातावरण होगा शुद्ध

पर्यावरण संरक्षण को लेकर पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा पौधरोपण किया गया। आरपी भटनागर अध्यक्ष डब्ल्यूसीआरएमएस के प्ररेणा और पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम एसकेपी पार्क एनकेजे में किया गया।

कटनीJul 22, 2020 / 10:58 am

balmeek pandey

West Central Railway Mazdoor Sangh plantation in SKP Park katni

West Central Railway Mazdoor Sangh plantation in SKP Park katni

कटनी. पर्यावरण संरक्षण को लेकर पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा पौधरोपण किया गया। आरपी भटनागर अध्यक्ष डब्ल्यूसीआरएमएस के प्ररेणा और पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम एसकेपी पार्क एनकेजे में किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला ने कहा कि पौधरोपण अत्यंत ही आवश्यक है। आज के परिवेश में पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने की जरुरत है। लोगों को जागरुक करने के लिए जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। एसएन शुक्ला व केसी रजक ने कहा की पत्रिका ने हमेशा से जन जागरुकता का काम किया है। नदी व जलस्त्रो सफाई, पौधरोपण सहित अन्य विशेष अभियान चलाकर समाज की दिशा और दशा बदली है। जागृति पार्क सहित अन्य स्थानों पर पूर्व के वर्षों में पौधरोपण कराए हैं, जहां पर हरियाली ही हरियाली है। इस वर्ष फिर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अशोक सहित कई छायादार पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ ने पत्रिका की पहल पर ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाने का लक्ष्य लिया है। वह उसको पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। सभी संस्थायें पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल सुनिश्चित करें। इस अवसर एसकेपी पार्क में टीआरएस शेड के कई कर्मचारी जो अभी नए आए है उन्होंने मजदूर संघ की सदस्यता भी ली।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, केसी रजक, अशोक कुमार पाठक, संतोष यादव, समीर मिश्र, अफसर हुसैन, अनीश पांडेय, पीके दास, अनूप तिवारी, रवि कुमार, एजाज खान, पुष्पेंद्र शर्मा, एसडी तिवारी, ज्वाला यादव, चंद्र चूड़, चन्द्रिका चौहान, महेंद्र कुमार सहित सभी ब्रांचों सदस्य व पर्यावरण प्रेमी उपस्तिथ रहे। सभी ने पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।

Home / Katni / पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: पर्यावरण प्रेमियों ने कहा हरियाली से आएगी पर्यावरण में स्वच्छता, वातावरण होगा शुद्ध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो