scriptखेल अलंकरण: खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा अवसर, तत्काल पढ़ें ये खबर | Will get jobs with respect to players | Patrika News
कटनी

खेल अलंकरण: खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा अवसर, तत्काल पढ़ें ये खबर

खेल पुरस्कारों के लिए 15 मई तक खिलाड़ी कर सकेंगे आवेदन, सम्मान निधि सहित मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका

कटनीApr 19, 2019 / 11:32 am

balmeek pandey

City players can claim for sport special prize

City players can claim for sport special prize

कटनी. जिले के खिलाडिय़ों को खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वालों को प्रदेश सरकार सम्मानित करने जा रही है। सालाना खेल अलंकरण के लिए अपनी दावेदारी पेश करने वाले खिलाडिय़ों और खेल प्रशासकों के पास डेढ़ माह का वक्त नियत किया गया है। आवेदन 15 मई तक भरे जाने हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट और स्वर्गीय प्रभाष जोशी स्मृति खेल पुरस्कार दिया जाता है। वर्ष 2019 के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। बाद में उसकी रसीद के साथ खेल विभाग में प्रमाण पत्रों के साथ जमा करना पड़ रहा है। आवेदक का पिछले 5 साल का प्रदर्शन भी देखा जा रहा है।

ऐसे हो रहे आवेदन
ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट में किए जा रहे हैं। इसमें आवेदन की व्यक्तिगत एवं खेल उपलब्धियों की जानकारी दी जानी है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की रसीद जनरेट हो रही है, जिसके प्रिंटआउट के साथ आवेदक को आवेदन में उल्लेखित खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी संलग्न कर संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण विभाग में 15 मई तक जमा कराना होगी। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

यह पुरस्कार किस श्रेणी में
एकलव्य पुरस्कार- जूनियर वर्ग के खिलाड़ी को दिया जाता है इसमें 50 हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाती है।


विक्रम पुरस्कार- सीनियर वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर दिया जाता है। खिलाड़ी को एक लाख रुपए की सम्माननिधि के साथ पुरस्कार व सरकारी नौकरी भी दी जाती है।

विश्वामित्र पुरस्कार- प्रशिक्षक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ी तैयार करने वाले को दिया जाता है। एक लाख रुपए की सम्मान निधि मिलती है।


लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- अपने जीवन में खेल और खिलाडिय़ों के विकास में अहम योगदान देने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है। आमतौर पर वह खेल प्रशासक होते हैं। एक लाख की सम्मान निधि दी जाती है।


प्रभाष जोशी सम्मान- मलखंब को मध्य प्रदेश में राज्य खेल का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक लाख की सम्मान निधि दी जाती है।

इनका कहना है
जिले के प्रतिष्ठित खेलों के लिए 5 साल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन को देखा जाता है। खिलाडिय़ों को ऑनलाइन आवेदन कर उसकी रसीद के साथ प्रमाण पत्रों की छाया प्रति खेल विभाग में जमा करनी है।
विजय भार, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी।

Home / Katni / खेल अलंकरण: खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा अवसर, तत्काल पढ़ें ये खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो