scriptनगर निगम में खरीदी को लेकर नहीं चलेगा अब गड़बड़झाला | Will not arbitrary purchases | Patrika News
कटनी

नगर निगम में खरीदी को लेकर नहीं चलेगा अब गड़बड़झाला

ब कुछ होगा ऑनलाइन, लोगों को सीधे मिल सकेगी जानकारी

कटनीFeb 16, 2019 / 08:02 pm

sudhir shrivas

नगर निगम में खरीदी को लेकर नहीं चलेगा अब गड़बड़झाला

nagar nigam

कटनी। नगर निगम में स्टोर के लिए सामान मनमानी जगह से खरीदने और कीमत में भी झोल करने वालों के लिए अब बुरी खबर है। ऐसा करने वालों की मनमानी पर नकेल कसने की अब नगर निगम ने तैयारी कर ली है। साथ ही खरीदी को लेकर लोगों की शिकवा-शिकायतें भी अब नहीं रहेंगी।
स्टोर के लिए किस चीज की खरीदी की गई और खरीदी का माध्यम क्या था? नगर निगम में अब इसकी जानकारी लोगों को सीधे मिल सकेगी। निगम ने खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर स्टोर का रिकॉर्ड व्यवस्थित कराया है और सारी खरीदी की जानकारी ऑनलाइन कराई जा रही है। उधर, रजिस्टर संधारित कर स्टॉक की जानकारी रखी जाएगी। खरीदी को लेकर शिकवा-शिकायत करने और सूचना के अधिकार में आवेदन करने वालों को सीधे स्टोर का अवलोकन कराया जाएगा।
नगर निगम में विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग सहित कार्यालय के लिए सामग्री खरीदी के दौरान मनमाने तरीके से राशि खर्च करने की शिकायतें रही हैं। शिकायतों को लेकर पिछले एक माह से नगर निगम के स्टोर की सफाई के साथ स्टॉक को व्यवस्थित कराने का कार्य कराया जा रहा है। स्टोर को क्लीन कराने के साथ ही रिकॉर्ड की ऑनलाइन एंट्री कराई जा रही है। काम पूरा होने के बाद जानकारी चाहने वालों को पूरा डाटा ऑनलाइन दिखेगा और उसके अलावा स्टोर में एक रजिस्टर भी रखा जाएगा, जिसमें खरीदी के साथ ही कितनी सामग्री कहां उपयोग की गई, उसकी जानकारी संधारित की जाएगी।

प्रक्रिया की भी मिलेगी जानकारी

स्टोर के लिए खरीदी की सामग्री की प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन रहेगी। इसमें सामग्री कहां से और किस माध्यम से खरीदी गई है, इसकी सूचना अंकित होगी ताकि आरटीआइ या शिकायतकर्ता को तुरंत जानकारी दी जा सके। एंट्री का काम लगभग अंतिम दौर में है और उसके बाद सुविधा निगम में प्रारंभ की जाएगी।
इनका कहना है -स्टोर में खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी रहे, इसको लेकर रिकॉर्ड को व्यवस्थित कराया जा रहा है। ऑनलाइन एंट्री रहेगी और रजिस्टर भी संधारित होगा। इससे लोग जरूरत होने पर सीधे खरीदी व स्टॉक के संबंध में जानकारी ले सकेंगे। -अशफाक परवेज, उपायुक्त नगर निगम

Home / Katni / नगर निगम में खरीदी को लेकर नहीं चलेगा अब गड़बड़झाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो