scriptमहिलाओं ने जाना जैविक खेती का तरीका, आर्थिक सशक्त करने हो रही पहल | Women learned method of organic farming | Patrika News
कटनी

महिलाओं ने जाना जैविक खेती का तरीका, आर्थिक सशक्त करने हो रही पहल

प्रोजेक्ट उन्नति जैविक सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कटनीJan 14, 2022 / 10:10 pm

balmeek pandey

महिलाओं ने जाना जैविक खेती का तरीका, आर्थिक सशक्त करने हो रही पहल

महिलाओं ने जाना जैविक खेती का तरीका, आर्थिक सशक्त करने हो रही पहल

कटनी. जिले की महिलाएं अब कृषि क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और सकारात्मक रंग ला रही हैं। मप्र शासन राज्य आजीविका मिशन के सहयोग से विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम परसवारा में महिला कृषकों को प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मनरेगा के अंतर्गत 100 दिवस का कार्य करने वाले परिवार के सदस्यों एवं महिला स्वसहायता समूह की महिला कृषकों को 10 दिवसीय सब्जी उत्पादन, जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रबंधक मोहनलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा 3 दिवस प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मिट्टी परीक्षण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन, गोबर कम्पोस्ट, केंचुआ खाद बनाने, गोबर गौमूत्र का जैविक खेती में उपयोग, विभिन्न पत्तियों से कीट नाशक बनाने सब्जियों में लगने वाले कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई।

दी गई यह भी जानकारी
ग्राम की महिला कृषक गुलाब बाई साहू द्वारा कृषि सखी का प्रशिक्षण प्राप्त सब्जियों में जैविक कीट नाशक के उपयोग से कीट एवं रोग नहीं लगने का महिलाओं को अवलोकन कराया गया। पांच पत्ती काढ़ा के निर्माण का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत कम लागत तकनीकी अपनाकर आत्मनिर्भर तथा स्वावलंबी बनने तथा बाजार पर निर्भरता कम करने की सलाह दी गई। विभिन्न जैविक खादों एवं कीट नाशकों को बनाने के तरीकों एवं फसलों में उपयोग की जानकारी दी गई।

कीट और रोग नियंत्रण पर चर्चा
ग्राम की महिला कृषक गुलाब बाई साहू द्वारा कृषि सखी का प्रशिक्षण प्राप्त सब्जियों में जैविक कीट नाशक के उपयोग से कीट एवं रोग नहीं लगने का महिलाओं को अवलोकन कराया गया। पांचपत्ती काढ़ा के निर्माण का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण में पूजा यादव, अंजना चौधरी, नीलू साहू, सुनयना चौधरी, तिरसिया बाई सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही। संस्था के कर्मचारी राजेश विश्वकर्मा एवं ओमप्रकाश तिवारी ने भी प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं।

Home / Katni / महिलाओं ने जाना जैविक खेती का तरीका, आर्थिक सशक्त करने हो रही पहल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो