scriptपुलिस की छह जांबाज महिला अधिकारी सरकारी बच्चों को बताएंगी पुलिस का महत्व, पढ़ाएंगी निडरता का पाठ | Women officers will tell the importance of police | Patrika News
कटनी

पुलिस की छह जांबाज महिला अधिकारी सरकारी बच्चों को बताएंगी पुलिस का महत्व, पढ़ाएंगी निडरता का पाठ

-छह सरकारी स्कूलों में होगा कार्यक्रम, महिला पुलिस अधिकारी व स्कूल के नोडल अधिकारियों के बीच कंट्रोल रूम में हुई बैठक

कटनीJul 24, 2019 / 11:59 am

dharmendra pandey

police

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी।

कटनी. जिले की पुलिस विभाग में पदस्थ छह महिला पुलिस अधिकारी सरकारी स्कूलों के बच्चों को पुलिस के कामों के बारे में बताएंगी। इसके अलावा उन्हें निडरता का पाठ भी पढ़ाएंगी। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सरकारी स्कूल के प्राचार्य, नोडल अधिकारी व महिला पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। उल्लेखनीय है कि बच्चों में जागरुकता लाने व निडर बनाने को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा स्टूडेंटस पुलिस कैडेट योजना चलाई जा रही है। कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों को जागरुक किया जा रहा है। टीम में शामिल उपनिरीक्षक प्रियंका राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला खैबर लाइन, कैरिन लाइन, सिविल लाइन, एनकेजे और कुठला में होगा। यहां पर स्टूडेंट्स को पीटी, परेड़, योगा के साथ महिला अपराध, पुलिस के कार्य, यातायात, साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी जाएगी। सूबेदार मोनिका खड़से ने बताया कि कार्यक्रम इसी सप्ताह से शुरू होगा। हर माह विद्यार्थियों को एक इंडोर क्लास, 2 आउटडोर क्लास व एक शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। वहां पर होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण दल में महिला थाना प्रभारी राखी पांडे, झिंझरी चौकी प्रभारी प्रीति पांडे, निवार चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह राजूपत, उपनिरीक्षक कुठला नेहा मौर्य, एनकेजे उपनिरीक्षक कविता साहनी व सूबेदार प्रियंका खड़से को शामिल किया गया हैं। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Home / Katni / पुलिस की छह जांबाज महिला अधिकारी सरकारी बच्चों को बताएंगी पुलिस का महत्व, पढ़ाएंगी निडरता का पाठ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो