scriptGlobal : पूरी दुनिया में चल रहा इस ड्रेस का जादू, महिलाओं की बनी खास पसंद | Women's, world, jeans, magic, dress, casual, personality | Patrika News
कटनी

Global : पूरी दुनिया में चल रहा इस ड्रेस का जादू, महिलाओं की बनी खास पसंद

आराम दायक व मनपसंद पोशाक को कैरी कर रहीं सिटी वीमेंस

कटनीDec 15, 2019 / 10:42 pm

narendra shrivastava

Women's, world, jeans, magic, dress, casual, personality

Women’s, world, jeans, magic, dress, casual, personality

कटनी। ग्लोबलाइजेशन के दौर में ऐसी कौन सी ड्रेस है जो पूरी दुनिया में छा गई है, तो बिना देर किए आप नाम लेंगे जींस का। इन दिनों शहर में तो जींस का जादू सिर चढक़र बोल रहा है। कटनी शहर में जींस का दखल तो वर्षों से रहा है मगर बीते कुछ सालों से महिलाओं की यह मनपसंद पोशाक बन चुका है। आज महानगरों और अन्य उपनगरों कों छोड़ दिया जाए तों कटनी शहर व ग्रामीण इलाकों की महिलाए भी इसे अरामदायक पहनावे के रूप में स्वीकार कर चुकी है। अगर इसे सिर्फ पहनावे के रूप में इसे देखा लाए तो यह भारतीय महिलाओं व लड़कियों के लिए खासी सुविधाजनक साबित हुई है। एक दशक पहले तक छोटे शहरों में शादी के बाद किसी भारतीय महिला को जींस में देखने की कल्पना करना भी मुश्किल था। बहुत ही कम ऐसे सास-ससुर थे जिन्हें अपनी बहु को जींस में देखना पसंद था, मगर शायद आर्थिक स्वाबलंबन ने उनकी इस छवि को तोड़ा है और मध्यम वर्ग की शादीशुदा महिलाएं भी जींस को तरजीह दे रही हैं।

मान रहीं आरामदायक पोशाक
जब से स्ट्रेचेबल जींस फैशन मार्केट में आया तबसे इसने महिलाओं के लिए इसे और भी सुविधाजनक बना दिया। सलवार-सूट और साड़ी अब आकेजनल और किसी खास फंक्शन में पहनने वाली ड्रेस बनती जा रही है। गौर करें तो आधुनिक महिलाओं की सभी जरुरतों को इस ड्रेस ने पूरा किया है। टूव्हीलर और फोरव्हीलर चलाने वाली महिलाएं भी यह मानती है कि सूट-साड़ी के मुकाबले जींस ज्यादा अरामदायक है। जहां तक फैशन की बात है तो यह उनके लुक्स को ज्यादा उभारती है। अगर माहौल और मौके के देखते हुए जींस पहनी जाये तो इसमें कोई बुराई नही। खास बात यह है कि अलग-अलग कॉबिनेशन के साथ इसे आप शालीन और ग्लैमरस बना सकती हैं। कामकाजी महिलाएं छोटे टॉप के स्थान पर लम्बी कुतिर्यां और शर्ट के साथ जींस पहन सकती हैं। कामकाज के दौरान स्किन टाइट जींस के मुकाबले फ्लैट और पैरलल जींस आपको ज्यादा आराम देगी।

रखरखाव आसान और सदाबहार
अब बारी आती है रख-रखाव की। अगर जींस के रखरखाव की बात करे तो एक बार धुलाई के बाद इसे दो बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको बहुत यात्राएं करनी पड़ती हों या आपका प्रोफेशन भागदौड़ भरा हो तो भला जींस से बेहतर क्या हो सकता है। कॉलेज जाने वाली गल्र्स पहले ही इसे अपना ही चुकी हैं। वे इसमें काफी सुविधा महसूस करती हैं। इसकी धुलाई पर खर्च भी नाममात्र को होता है, जितना खर्च एक साड़ी की ड्राईक्लीनिंग में होता है उतने में दस जींसों की धुलाई हो जाएगी।

हर मौसम में फिट
जींस जैसे पहनावे के तौर पर सदाबहार है वैसे ही मौसम के लिहाज से भी। यह हर मौसम में पहनने के लिए उपयुक्त है। बरसात या गर्मी में इसे घुटनों तक फोल्ड करके आप कैप्री का शेप दे सकते हैं। जींस के साथ कोट, शाल शर्ट, टॉप जैकेट सभी जंचता है। आपके व्यक्तित्व और शरीर की बनावट के हिसाब से किया गया चुनाव आपको उबाऊ पारम्परिक परिधानों से छुटकारा दिला सकता है।

Home / Katni / Global : पूरी दुनिया में चल रहा इस ड्रेस का जादू, महिलाओं की बनी खास पसंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो