एनकेजे के पाठक कॉलोनी का मामला
कटनी•Feb 15, 2019 / 12:15 pm•
dharmendra pandey
crime on facebook, fake Facebook ID, fake facebook account, Teacher molestation case, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi
कटनी. महिला को परेशान करना एक युवक को भारी पड़ गया। रोज-रोज की हरकतों से आकर महिला ने युवक के खिलाफ एनकेजे थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354 (डी)(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एनकेजे के पाठक कॉलोनी में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला पूर्व में किराए के मकान में रहती थी। जिसके चलते उसका मोबाइल नंबर मकान मालिक धर्मेन्द्र यादव के पास था। धर्मेन्द्र फोन लगाकर महिला को परेशान करने लगा व अश्लील बातें करता था। कुछ दिन तक तो महिला युवक की हरकतों को नजर अंदाज करती रहीं लेकिन युवक ने रवैया नहीं बदला। जिसके बाद महिला ने पति को मामले की जानकारी दी। उपनिरीक्षक कविता साहनी ने बताया कि बुधवार रात पति के साथ थाना पहुंचकर महिला ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।