scriptसेना के जवानों पर पर लगा महिलाओं स छेड़छाड़ का आरोप, वाटर पार्क में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटे गए | 4 Soldier Brutally Beaten in Water Park after Molestation Allegation | Patrika News
कौशाम्बी

सेना के जवानों पर पर लगा महिलाओं स छेड़छाड़ का आरोप, वाटर पार्क में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटे गए

कौशाम्बी के पिपरी थानाक्षेत्र में बने फनगांव वाटर पार्क का मामला।
सेना के जवानों ने वाटर पार्क संचालक व आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ दी तहरीर।

कौशाम्बीJun 26, 2019 / 04:29 pm

रफतउद्दीन फरीद

Brutally Beaten

सेना के जवानों की पिटायी

कौशाम्बी . यूपी के कौशाम्बी में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में छुट्टियां मनाने आए चार जवानों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उन पर आरोप था कि वो लोग कौशाम्बी के फनगांव में नहाने के दौरान छेड़खानी की। पिटायी से जवानों को काफी चोटें आयीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को थाने पहुंचाया, जहां घायल जवानों ने फनगांव के संचालक व आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
इलाहाबाद जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के रामजी का पूरा गांव के रहने वाले लांस नायक पैरा कमांडो रवि कुमार आगरा में तैनात हैं। एक दिन की छुट्टी पर वह अपने साथी विपिन कुमार व दो अन्य साथियों के साथ कौशाम्बी के पिपरी थानाक्षेत्र में बने फनगांव वाटर पार्क पहुंचे थे। चारों जब नहाकर बाहर निकले तो वहां के कर्मचारियों ने उन्हें लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। उनके साथ मारपीट की गयी।
विपिन कुमार की मानें तो उन्हें पूरे कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसके बाद उन्होंने डायल 100 को पूरी घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने चारों घायलों को थाने पहुंचाया। विपिन कुमार ने फन गांव के संचालक व आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घायल युवक सेना के जवान हैं। फिलहाल मामले में मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
By Shivnandan Sahu

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो