scriptसिर्फ एक वोट से जीत गई भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल, विपक्ष ने कहा सत्ता के बल पर हराया गया | bjp jila panchayat candidate win only one vote in kaushambi | Patrika News
कौशाम्बी

सिर्फ एक वोट से जीत गई भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल, विपक्ष ने कहा सत्ता के बल पर हराया गया

अवधरानी को 12 व मधुपति को मिले 11 मत, हार के बाद मधुपति ने लगाया साजिश का आरोप

कौशाम्बीAug 05, 2019 / 05:45 pm

Ashish Shukla

news

सिर्फ एक वोट से जीत गई भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल, विपक्ष ने कहा सत्ता के बल पर हराया गया

कौशाम्बी. जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अवधरानी के सिर जीत का सेहरा बंधा है। अवधरानी पटेल ने दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी मधुपति को महज एक मत से पराजित किया। अवध रानी को 12 मत वहीं मधुपति को 11 मत हासिल हुए। जिलाधिकारी ने अवध रानी को प्रमाण पत्र सौंपा तो भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो गया। जिले के तीनों भाजपा विधायक कलेक्ट्रेट पहुंच जश्न में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर हारने के बाद मधु पति ने चुनाव में साजिश किए जाने की बात कही है। तमाम जद्दोजहद के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव आखिरकार आज संपन्न हुआ। 26 मतदाताओं में से 23 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
तीन सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि भाजपा उम्मीदवार अवधरानी पटेल को 12 मत व निर्दल उम्मीदवार मधुपति को 11 मत हासिल हुए। इस तरह एक मत से अवधरानी पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। अवधरानी ने जीत के बाद जनपद के संपूर्ण विकास का वादा किया।
उन्होंने कहा की जिला पंचायत के जरिए जिले की सड़क, पेयजल व्यवस्था को और अधिक बेहतर किया जाएगा। जीत के बाद भाजपा तीनों विधायक संजय गुप्ता, शीतला प्रसाद पटेल, लाल बहादुर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए। विधायकों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद मधुपति ने कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत हराया गया है। किसने साजिश किया इस बाबत वह चुप्पी साध गई।
बेटा करेगा काम, वह देंगी साथ

जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अवधरानी पटेल ने कहा कि वह अपनी जीत का श्रेय पार्टी को देती हैं। जिला पंचायत में कौन काम करेगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका बेटा काम करेगा। हालांकि फौरन ही अपनी जवाब को सम्हालते हुए कहा कि वह बेटे को साथ लेकर काम करेंगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति ने उस बयान जिसमे उन्होंने कहा था कि कौशाम्बी का विकास जाय भांड में पर कहा कि विकास भांड में नही जाएगा, बल्कि भरपूर विकास किया जाएगा।

Home / Kaushambi / सिर्फ एक वोट से जीत गई भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल, विपक्ष ने कहा सत्ता के बल पर हराया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो