मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया और वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ काटा और अजगर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी अजगर को खूब ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। दरअसल कड़ा रोड पर मदीने के पेड़ पर अजगर चढ़ता देख स्थानीय लोग वहां रुक गए। स्थानीय लोगों ने अजगर को पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास किया तो वह सबसे ऊपरी डाल पर जाकर लिपट गया। इस दौरान पेड़ पर चढ़े अजगर को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। थोड़ी देर में सैनी कड़ा मार्ग पर जाम जैसी स्थिति हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची। जाम खुलवाया और वन विभाग को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर अजगर को नीचे उतारने की तैयारी किया। जेसीबी पर चढ़ विभाग के कर्मचारी ने ऊंचाई से पेड़ को काटा। पेड़ कटते ही जमीन पर जा गिरा। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़ने के लिए पेड़ की गिरी डाल तक पहुंचे। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय ग्रामीणों को अजगर दिखाई नहीं पड़ा। इसके बाद दर्जनों लोग वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आस पास की झाड़ियों में अजगर को खंगाल डाला लेकिन वह मिला नहीं। इस बीच वहां पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग आश्चर्यचकित थे कि आखिर इतनी आसानी से अजगर कहां गायब हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पेड़ गिरते ही अजगर किसी बड़े दिल के अंदर घुस गया है जिससे वह हाथ नहीं लगा।