scriptभाजपा विधायक ने पूर्व सैनिक की 10 लाख में दी सुपारी, रिटायर्ड फौजी ने किया दावा | Former Pradhan Big Allegation on BJP MLA Sanjay Gupta to Contract or K | Patrika News
कौशाम्बी

भाजपा विधायक ने पूर्व सैनिक की 10 लाख में दी सुपारी, रिटायर्ड फौजी ने किया दावा

यूपी के कौशाम्बी से भाजपा विधायक पर रिटायर्ड सैनिक और पूर्व प्रधान लाल चन्द्र का सनसनीखेज आरोप।

कौशाम्बीSep 08, 2018 / 08:01 pm

रफतउद्दीन फरीद

MLA Sanjay Gupta

विधायक संजय गुप्ता

कौशाम्बी . जिले के एक रिटायर्ड फौजी और पूर्व ग्राम प्रधान ने चायल विधानसभा से भाजपा विधायक संजय गुप्ता पर जान से मरवाने के लिए दस लाख रुपये की सुपारी दिये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान का आरोप है कि विधायक के इशारे पर आधा दर्जन लोगों ने उसके घर पर चढ़ कर हमला किया था। हमले मे पूर्व प्रधान का एक रिश्तेदार घायल हो गया। मामले मे चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ कोखराज थाना मे मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पूर्व प्रधान ने अपने रिटायर्ड फौजी साथियों के साथ डीएम व एसपी से मुलाकात कर बदमाशों की गिरफ्तारी व विधायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। वहीं मामले मे चायल से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने पूर्व प्रधान को मानसिक बीमार बता कानूनी कार्यवाही की बात कह रहे हैं।
 

कोखराज थाना के परसरा गाँव मे रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान व रिटायर्ड फौजी लाल चंद्र ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद भरवारी के गठन के समय क्षेत्र के 22 गांव शामिल हुए थे, जिसमें परसरा ग्राम भी शामिल है। इसका मामला हाई कोर्ट में चल रहा है और वह उसकी पैरवी कर रहे हैं। दावा किया कि इस बात से खुन्नस खाये चायल विधायक संजय गुप्ता ने मुझे मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दे रखी है। सोमवार को गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने असलहे से लैस होकर हमला किया था, जिसमें प्रधान का रिश्तेदार ब्रज लाल घायल हो गया था। ब्रज लाल ने हाथापाई कर हमलावर को पटककर उसका असलहा छीन लिया था। मामले में कोखराज पुलिस ने जांचकर 4 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। नामजद व अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी व विधायक के खिलाफ कार्यवाही के लिए रिटायर्ड फौजी अपने डिसरे रिटायर्ड फौजी साथियों के साथ मामले मे कार्यवाही के लिए डीएम व एसपी से मिले|
मामले मे चयल से भाजपा विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि पूर्व प्रधान बसपा के साथ जुड़े हुये हैं| उनका गाँव नगर पालिका परिषद मे जब से शामिल हुआ है तभी से वह उनके ऊपर आरोप लगा रहे हैं| संजय गुप्ता का कहना है कि रिटायर्ड फौजी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है| वह इस मामले मे पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्यवाही के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं।| वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बिना विधायक का नाम लिए बताया कि जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच के लिए सीओ सिराथू को जांच सौपी गई है जिसे वह एक सप्ताह मे पूरा करेंगे।
By Shivnandan Sahu

Home / Kaushambi / भाजपा विधायक ने पूर्व सैनिक की 10 लाख में दी सुपारी, रिटायर्ड फौजी ने किया दावा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो