scriptदहेज में नहीं मिली बाइक तो दूल्हा नहीं लेकर आया बारात | groom canceled marriage after not take a bike in dowery | Patrika News

दहेज में नहीं मिली बाइक तो दूल्हा नहीं लेकर आया बारात

locationकौशाम्बीPublished: Jun 14, 2019 05:40:55 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

हाथों में मेहंदी रचाये दूल्हन करती रही इंतजार, मां ने की थाने में शिकायत

up news

दहेज में नहीं मिली बाइक तो दूल्हा नहीं लेकर आया बारात

कौशाम्बी. दहेजस किसी भी सभ्य समाज के लिए अभिशाप माना जाता है। इस कुरीति को रोकने के लिए सरकारों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी खूब काम किया। लेकिन ये दंश समाज से मिटने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी कितने दहेज रूपी दानव हमारे समाज में इस दंश को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। दहेज लेने में वो अपना सम्मान समझते हैं जिससे हर साल हजारों बेटियों की जिंदगी तबाह हो जाती है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है कौशांबी जिले में, जहां दहेज में पल्सर बाइक न मिलने से नाराज दूल्हे ने बारात ही नहीं लाई हाथों में मेंहदी लगाकर बैठी बेटी बारात का इंतजार करती रही। देर रात दूल्हा रिश्ता तोड़ने की बात करते हुए शादी से इनकार कर दिया। लड़की की माँ अपनी बेबसी पर सिर्फ आँसू ही बहा रही है।
मंझनपुर कोतवाली के चक नगर की रहने वाली अलामा बेग़म ने अपनी बेटी की शादी मंझनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी शाहिद पुत्र हलीम के साथ तय की थी। शादी कि तिथि 13 जून मुकर्रर की गई। लड़की की माँ ने आर्थिक रूप से मजबूत न होते हुए भी लड़के पक्ष द्वारा दहेज के रूप में मांगी गई ज्यादातर चीजे दूसरो से उधारी मांग कर दी। बाद में लड़के वालों के तरफ से दहेज में एक तांबे की डेग और पल्सर बाइक की मांग की जाने लगी। अचानक बाइक की डिमांड होने पर अलामा बेग़म ने असमर्थता जातई।
इसी बात को लेकर लड़के वाले तय तारीख पर बारात लेकर नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार को दुल्हन अपने हाथों में मेंहंदी रचाये दूल्हे के इंतजार करती रह गई। बिरादरी के लोगों के बीच इसी मुद्दे पर दोनो पक्षो में पंचायत भी हुई लेकिन कोई भी हल नही निकला। लड़की के घर बारात का स्वागत करने के लिये जुटे लोग धीरे-धीरे अपने घरों को चले गए। दिन भर के बाद भी देर रात तक लोग घर के लोग बारात आने का इंतजार करते रहे लेकिन दूल्हे ने शादी न करने की बात कह दी। लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर दहेज लोभी वर पक्ष के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो