scriptमहिला ने मालिक पर लगाया था रेप का आरोप, पुलिस की जांच के बाद बदल दिया बयान | Rape victim widow changed his statement after police investigation | Patrika News
कौशाम्बी

महिला ने मालिक पर लगाया था रेप का आरोप, पुलिस की जांच के बाद बदल दिया बयान

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने को लेकर जिद पर अड़ी विधवा

कौशाम्बीJun 14, 2019 / 12:42 pm

sarveshwari Mishra

Rape Case

Rape Case

कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी में एक विधवा महिला ने अपने मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद महिला अपने बात से मुकर गई। विधवा महिला ने पुलिस को लिखित बयान में कहा कि उसके पड़ोसी तौफीक ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था।

महिला ने मालिक पर लगाया था रेप का आरोप
मंझनपुर कोतवाली की एक महिला ने पुलिस में शिकायत किया था कि उसके साथ मालिक ने उस वक्त रेप किया जब वह खाना बनाने उसके घर गई थी। विधवा महिला का आरोप था कि उसके चीखने चिल्लाने पर मकान मालिक ने अपनी हवस पूरी कर छोड़ दिया था। इस बात की शिकायत करने वह अपने पड़ोसी तौफीक के साथ मंझनपुर कोतवाली पहुंची थी, जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई उल्टा पुलिस ने उसके पड़ोसी तौफीक को हवालात में डाल दिया था।
दरअसल, विधवा महिला लोगों के घर खाना बनाकर अपना जीविका चलाती है। गुरूवार के महिला मकान मालिक पर मुकदमा करने की बात पर अड़ी रही। लेकिन 24 घंटे क अंदर अपनी बात से मुकर गई। ऐसा देककर पुलिस पड़ोसी युवक जांच में जुट गए। पुलिस की जांच के बाद जो सच सामने आया उसके बाद महिला ने मालिक पर रेप का मुकदमा लिखवाने की जिद पर अड़ी विधवा महिला चौबीस घंटे के अंदर ही अपनी बात से मुकर गई। विधवा महिला ने मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
BY-

मामला एसपी के दरबार पहुंचा तो सीओ सदर ने जांच शुरू की। जांच में परत दर परत सच्चाई सामने आई तो दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अपनी बातों से मुकर गई। लोगों के घर खाना बना कर अपनी जीविका चलाने वाली विधवा महिला ने पुलिस को लिखित बयान में कहा है कि उसके पड़ोसी तौफीक ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया था। उसके झांसे में आकर उसने मंझनपुर कस्बे के टीकम सिंह नामक युवक पर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस अब तौफीक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
BY- Shivnandan Sahu

Home / Kaushambi / महिला ने मालिक पर लगाया था रेप का आरोप, पुलिस की जांच के बाद बदल दिया बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो