scriptरिपोर्ट नहीं आने से क्वारंटाइन सेंटर से भागे 14 मजदूर वापस आए | 14 Labour escape from Quarantine Center in Kawardha,Returned | Patrika News
कवर्धा

रिपोर्ट नहीं आने से क्वारंटाइन सेंटर से भागे 14 मजदूर वापस आए

पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पुटपुटा क्वारंटाइन सेंटर से शनिवार की रात 14 श्रमिक भाग निकले। वह पिछले २० दिनों से क्वारंटाइन में थे। चूंकि उनकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई थी। इससे उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।

कवर्धाMay 25, 2020 / 07:34 pm

CG Desk

रिपोर्ट नहीं आने से क्वारंटाइन सेंटर से भागे 14 मजदूर वापस आए

रिपोर्ट नहीं आने से क्वारंटाइन सेंटर से भागे 14 मजदूर वापस आए

कवर्धा . 20 दिनों बाद भी छुट्टी नहीं मिलने से परेशान 14 ग्रामीण क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले। यहां प्रशासन की लापरवाही फिर उजागर हुई। हालांकि शाम तक सभी ग्रामीणों को पुलिस गांव-गांव ढूंढकर वापस क्वारंटाइन सेंटर ले आए। पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पुटपुटा क्वारंटाइन सेंटर से शनिवार की रात 14 श्रमिक भाग निकले। वह पिछले 20 दिनों से क्वारंटाइन में थे। चूंकि उनकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई थी। इससे उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।
रविवार की सुबह जब प्रशासन को इनके भाग जाने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग और कुकदूर पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए रवाना हुई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंची और सभी 14 लोगों को शाम तक ढूंढ निकाला। इसमें ग्राम आमाटोला के 7, चाटा के 6 और 1 श्रमिक ग्राम डोकरीखटिया का है। सीएमएचओ डॉ.एसके तिवारी ने बताया कि क्वारंटाइन में मौजूद लोगों के सैम्पल भेजे गए थे। कुछ लोगों का रिपोर्ट आनाा बाकी है।
क्वारंटाइन सेंटर मेें इन श्रमिकों को करीब 20 दिन हो गए थे। छुट्टी नहीं मिली तो वह शनिवार की रात को अपने घर चले गए। सभी संपर्क कर रविवार की शाम तक वापस आए गए।
केएल धु्रव, एसपी, कबीरधाम

Home / Kawardha / रिपोर्ट नहीं आने से क्वारंटाइन सेंटर से भागे 14 मजदूर वापस आए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो