scriptचार महीने के लिए सो गए भगवान विष्णु, अब 8 नवंबर तक नहीं होंगे कोई भी मांगलिक कार्य | Auspicious Work closed up to 8 November | Patrika News
कवर्धा

चार महीने के लिए सो गए भगवान विष्णु, अब 8 नवंबर तक नहीं होंगे कोई भी मांगलिक कार्य

भगवान श्री हरिविष्णु (Lord Vishnu) आषाढ़ शुक्ल एकादशी (Ashadh shukla ekadashi) में देवोत्थान एकादशी पर्यंत शयन में चले जाते हैं। इस 4 महीने की अवधि में कोई विशिष्ट यज्ञ अनुष्ठान विवाह उपनयन संस्कार आदि शुभ कार्य संपादित (Auspicious Work) नहीं होते।

कवर्धाJul 13, 2019 / 11:26 am

Bhawna Chaudhary

Ashadh shukla ekadashi

चार महीने के लिए सो गए भगवान विष्णु, अब 8 नवंबर तक नहीं होंगे कोई भी मांगलिक कार्य

कवर्धा. आषाढ़ शुक्ल एकादशी (Ashadh shukla ekadashi) से चातुर्मास व्रत शुरू हो गया। इसके साथ ही शादी विवाह समेत तमाम विशिष्ट यज्ञ अनुष्ठानों पर 8 नवंबर तक ब्रेक लग गया।सनातन धर्म परंपरा में मान्यता है कि भगवान श्री हरिविष्णु (Lord Vishnu) आषाढ़ शुक्ल एकादशी में देवोत्थान एकादशी पर्यंत शयन में चले जाते हैं। इस 4 महीने की अवधि में कोई विशिष्ट यज्ञ अनुष्ठान विवाह उपनयन संस्कार आदि शुभ कार्य संपादित (Auspicious Work) नहीं होते। 4 महीने तक चलने वाले चातुर्मास में सनातन धर्म के तपस्वी संत महात्मा आदि व्रत रखते हैं।

ये संत एकांत में कहीं गंगा के तट पर तो कहीं देव स्थल, कहीं आश्रम और तीर्थ स्थानों में रहकर नियम संयम पूर्वक सनातन वैदिक धर्म की रक्षा के लिए तपस्या आदि करते हैं। रुद्राभिषेक आदि के साथ नगर में ही जगह-जगह मठ-मंदिरों में पूरे चतुर्मास के दौरान भजन कीर्तन व प्रवचन भी होता है। इसमें श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

Home / Kawardha / चार महीने के लिए सो गए भगवान विष्णु, अब 8 नवंबर तक नहीं होंगे कोई भी मांगलिक कार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो