scriptबैगा आदिवासी युवक को न्याय दिलाने भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन, 14 मंडल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से | BJYM protested in order to provide justice to Baiga tribal youth | Patrika News
कवर्धा

बैगा आदिवासी युवक को न्याय दिलाने भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन, 14 मंडल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से

आबकारी नियंत्रण कक्ष की कस्टडी में बैगा आदिवासी युवक की मौत ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट का घेराव किया।

कवर्धाAug 22, 2019 / 04:57 pm

Dakshi Sahu

बैगा आदिवासी युवक को न्याय दिलाने भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन, 14 मंडल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से

बैगा आदिवासी युवक को न्याय दिलाने भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन, 14 मंडल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से,बैगा आदिवासी युवक को न्याय दिलाने भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन, 14 मंडल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से,बैगा आदिवासी युवक को न्याय दिलाने भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन, 14 मंडल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से

कवर्धा. आबकारी नियंत्रण कक्ष की कस्टडी में बैगा आदिवासी युवक की मौत ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट का घेराव किया। एक महीने बाद भी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर न्याय मांगते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्टोरेट परिसर में डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जिला पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार कार्यकर्ताओं की पुलिस जवानों से झूमाझटकी भी हुई। बता दें कि बैगा जनजाति के युवक हरिचंद्र मेरावी ने आबकारी कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। उस पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगा था। आबकारी विभाग ने कस्टडी में रखकर पूछताछ मृतक से कड़ी पूछताछ की थी। जिसके बाद युवक ने मानसिक रूप से आहत होकर कस्टडी में फांसी लगा थी। जिसका खुलासा अगले दिन ऑफिस खुलने पर हुआ था।
बैगा आदिवासी युवक को न्याय दिलाने भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन, 14 मंडल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से
पुलिस भर्ती के लिए कर रहा था तैयारी
मृतक युवक की इच्छा थी कि वह पुलिस में भर्ती होकर अपने और परिवार का नाम रोशन करे। जिसके लिए वह घर से दूर 6 माह तक कवर्धा में रहकर पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण ले रहा था। घटना के 1 माह के उपरांत भी दोषियों पर कोई कारवाई नहीं हुई। पीडि़त परिवार को शासन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया है। घटना के बाद भी कवर्धा विधायक और आबकारी मंत्री ने पीडि़त परिवार की सुध तक नहीं ली।
इन मांगों को लेकर भाजयुमो ने खोला मोर्चा
आबकारी विभाग के दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर कार्रवाई करने। पीडि़त परिवार की आर्थिक सहायता करने। मृतक की पत्नी 8 वीं पास है उन्हें शासकीय नौकरी देने के साथ ही चिल्फी थाने में दर्ज बलवा के मामले को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के 14 मंडल के कार्यकर्ता व आम लोगों ने कलेक्टोरेट का घेराव किया।

Home / Kawardha / बैगा आदिवासी युवक को न्याय दिलाने भाजयुमो ने किया उग्र प्रदर्शन, 14 मंडल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो