scriptपुलिस ने बरामद किया 125 किलो गांजा, ओडिशा से मनेन्द्रगढ़ में कर थे गांजे की सप्लाई, 3 तस्कर गिरफ्तार | Crime in Kawardha: Police seize 125 kg Ganja 3 smuggler arrested | Patrika News
कवर्धा

पुलिस ने बरामद किया 125 किलो गांजा, ओडिशा से मनेन्द्रगढ़ में कर थे गांजे की सप्लाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को 25 पैकेट में बंद मिला 6 लाख का गांजा, एक वाहन भी जब्त किया

कवर्धाOct 23, 2019 / 01:02 pm

Bhawna Chaudhary

पुलिस ने बरामद किया 125 किलो गांजा, ओड़िसा से मनेन्द्रगढ़ में कर थे गांजे की सप्लाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद किया 125 किलो गांजा, ओड़िसा से मनेन्द्रगढ़ में कर थे गांजे की सप्लाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा . छत्तीसगढ़ का कवर्धा जिला गांजा तस्करी के लिए मुख्य मार्ग बन चुका है। तभी तो कभी मध्यप्रदेश तो कभी रायपुर की ओर से गांजा तस्कर कबीरधाम होते हुए गुजरते हैं। कई गांजा तस्कर पार हो जाते हैं लेकिन कई पुख्ता सूचना पर पकड़े जाते हैं।

पंडरिया थाना अंतर्गत मंगलवार की दोपहर करीब 1.30 बजे कवर्धा की ओर से पंडरिया जा रही स्कार्पियों वाहन सीजी 09 जेएच 4195 को पुख्ता सूचना के आधार पर ग्राम बिसेसरा के पास घेराबंदी की। इस दौरान वाहन में मौजूद युवक खेतों की ओर भागने लगे, तो आरक्षकों ने उन्हें दौडक़र पकड़ा। वाहन की तलाशी ली गई तो गांजा के 25 पैकेट मिले। सभी पैकेट में पांच-पांच किलो गांजा मौजूद था। कुल वजन 125 किलो, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए से अधिक का बताया जा रहा है।

पंडरिया पुलिस ने तीन आरोपी परमेश्वर पिताराम कुर्रे(21) ग्राम धनौरा, राकेश कुमार पिताा मालिकराम टंडन(19) ग्राम धनौरा और राजू पिता गोविंद भट्ट(30) ग्राम मरपा सभी थाना पिपरिया को गिरफ्तार किया। इसमें आरोपी राकेश टंडन वाहन मालिक ही है। सभी आरोपी कबीरधाम जिला के पिपरिया थाना अंतर्गत गांव के हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप टंडन, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रधान आरक्षक बलदाऊ भट्ट, बलेश धुर्वे, आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, प्रभाकर बंछोर, घनश्याम टेकाम सहित अन्य की विशेष भूमिका रही।

Home / Kawardha / पुलिस ने बरामद किया 125 किलो गांजा, ओडिशा से मनेन्द्रगढ़ में कर थे गांजे की सप्लाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो