मिली जानकारी के अनुसार थाना तलेगांव जंगल क्षेत्र के ग्राम लरबक्की में 27 सितंबर 2019 को अज्ञात आरोपियों द्वारा मोहन सिंह धुर्वे (55)के सिर पर धारदार हथियार और किसी ठोस वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई थी। साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को नीरा नदी में बहाने फेंक दिए थे।
मृतक के भतीजे सेवक राम के रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज किया गया था। तरेगांव पुलिस ने हत्या के आरोपियों को ढूंढने बारिकी से जांच की। हत्या कर शव को पानी में बहाने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर तरेगांव पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी तीरथराम धुर्वे से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल किया 2 अक्टूबर को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मोहन सिंह को उसके बेटे तीरथ ने ही शराब पीकर अपने आपसी विवाद होने पर मौत के घाट उतारा। अपने मामा चमरू सिंह टेकाम के साथ एक राय होकर डंडा और पत्थर के चाकी से सिर में गंभीर चोट पहुंचाया, जिससे कि मोहन की मौके पर ही मौत हो गई।
गुनाह से बचने के लिए आरोपियों ने शव को रात में ही नदी में बहा दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ ही लिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक चंपालाल, प्रधान आरक्षक बंदे सिंह मरावी, राजकुमार चंद्रवंशी, आरक्षक रामचंद्र, भानूप्रसाद, संजू झारिया, राजकुमार मरकाम का योगदान रहा।