script4 साल के बेटे को कमरे में बंद कर गायब हो गई मां, फिर घर से 10 किमी दूर इस हाल में मिली उसकी लाश | Crime in Kawardha: Woman dead body found 10 km away from home | Patrika News
कवर्धा

4 साल के बेटे को कमरे में बंद कर गायब हो गई मां, फिर घर से 10 किमी दूर इस हाल में मिली उसकी लाश

घर से 10 किमी दूर खार में मिला महिला का शव, हत्या की आंशका

कवर्धाOct 02, 2019 / 12:47 pm

Bhawna Chaudhary

4 साल के बेटे को कमरे में बंद कर गायब हो गई मां, फिर घर से 10 किमी दूर इस हाल में मिली उसकी लाश

4 साल के बेटे को कमरे में बंद कर गायब हो गई मां, फिर घर से 10 किमी दूर इस हाल में मिली उसकी लाश

नेऊर. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल, महिला अपने 4 साल के मासूम बेटे को कमरे में बंद कर कहीं चले गई थी। कुछ देर में पता चला कि मुनमुना में महिला का शव खार में मिला है। पुलिस के अनुसार महिला के मुंह से खून निकला है जिसे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही की महिला के मौत का कारण पता चलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत लोखान के निवासी बुधवारिया पति स्व.बुद्धसिंग गोंड (30) का शव मुनमुना के खार में मिला। कुकदूर पुलिस चिंताराम देशमुख ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीण लोग ने बताया कि मुनमुना के खार में अज्ञात महिला की शव मिला है। लोखान कि महिला सोमवार शाम तक अपने चार साल के मासूम बेटे के साथ घर में थी और देर रात बुधवारिया अपने बेटे को घर में ही बंद कर कहीं चली गई।

मंगलवार सुबह बच्चे की रोने की आवाज सुनकर बुधवारिया का ससुर भगतराम और पड़ोसी दरवाजा तोडक़र बच्चे को बाहर निकाला। इसी दौरान पता चला कि मुनमुना में किसी अज्ञात महिला का शव खार में मिला है। परिजन व गांववाले 10 किलोमीटर दूर मुनमुना पहुंचे। इस पर महिला की पहचान हुई। इसकी जानकारी कुकदूर पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार महिला के मुंह से खून निकला है।

Home / Kawardha / 4 साल के बेटे को कमरे में बंद कर गायब हो गई मां, फिर घर से 10 किमी दूर इस हाल में मिली उसकी लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो