scriptगर्मियों में पानी की किल्लत से परेशान लोग रहे प्यासे, कई घरो में नहीं आया पानी | due to shortage of water,many people have to suffer. | Patrika News
कवर्धा

गर्मियों में पानी की किल्लत से परेशान लोग रहे प्यासे, कई घरो में नहीं आया पानी

शहर के कई हिस्सों में नहीं आया पानी,11 बजे सप्लाई के बाद लोगो को मिली राहत

कवर्धाApr 23, 2018 / 02:19 pm

Deepak Sahu

water crisis

काम समाप्त हुआ जिससे पानी का सप्लाई शुरू हुआ रात,तब कही जाकर लोगों को राहत मिली।

ये था कारण

गंगानगर पानी टंकी सप्लाई होने वाली पाइप लाइन का वाल्व खराब हो गया।शनिवार शाम और रविवार सुबह को नगर पालिका द्वारा पानी की सप्लाई नहीं हो सका, इसके चलते शनिवार की शाम को वार्ड 4, 5, 6, 8, 9 व 10 में पानी सप्लाई नहीं हो सका।इसलिए लोगों में पानी को लेकर हाहाकार मच गया |

पानी की रफ्तार बढ़ाई गयी

वाल्व को सुधारने में पूरा दिन बीत गया।रात 11 बजे वाल्व की मरम्मत का काम समाप्त हुआ जिससे पानी का सप्लाई शुरू हुआ रात में तब कही जाकर लोगों को राहत की सांस मिली।पानी की रफ्तार को बढ़ाया गया | रविवार को शहर में पानी की कमी के चलते खैरबना स्थित प्लांट में वॉस कर सप्लाई की रफ्तार बढ़ाई गई | जिससे लोगों की परेशानियां दूर हुई |

शादी के सीजन में पानी की किल्लत

जहाँ एक ओर गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही दूसरी ओर शादियों के सीजन में पानी का लगातार उपयोग किया जाता है| रविवार रात को वाल्व के ख़राब होने से पानी न मिलने की वजह से लोगो में हाहाकार मच गया| लोगों ने अपने जिम्मेदारों को संपर्क किया| फिर कुछ ही देर में पानी का सप्लाई शुरू हुआ वो भी तेज़ी के साथ|

Home / Kawardha / गर्मियों में पानी की किल्लत से परेशान लोग रहे प्यासे, कई घरो में नहीं आया पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो