scriptधान खरीदी पर सरकार के खिलाफ उग्र हुए किसान, रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे किया जाम | Farmers jammed Raipur-Jabalpur National Highway | Patrika News
कवर्धा

धान खरीदी पर सरकार के खिलाफ उग्र हुए किसान, रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे किया जाम

धान खरीदी को लेकर सरकार और किसानों के बीच असंतोष बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को कबीरधाम जिले के किसानों ने एक बार फिर नेशनल हाइवे जाम कर दिया। (Kawardha News)

कवर्धाFeb 23, 2020 / 02:31 pm

Dakshi Sahu

धान खरीदी पर सरकार के खिलाफ उग्र हुए किसान, रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे किया जाम

धान खरीदी पर सरकार के खिलाफ उग्र हुए किसान, रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे किया जाम

कवर्धा. धान खरीदी को लेकर सरकार और किसानों के बीच असंतोष बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को कबीरधाम जिले के किसानों ने एक बार फिर नेशनल हाइवे जाम कर दिया। बोड़ला मुख्यालय में रायपुर से जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर किसानों के प्रदर्शन के चलते आवाजाही थम गई। किसान अपनी मांग को लेकर जबलपुर-रायपुर नेशनल हाइवे को बोड़ला में चक्काजाम किया। बारदाना की कमी और धान खरीदी को लेकर किसान राज्य सरकार से अपनी गुहार लगा रहे हंै। पूरे जिले में चारों तरफ चक्काजाम है। वहीं सलिहा उपार्जन केंद्र में किसानों ने बारदाना से भरे 4 ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।
READ MORE: राष्ट्रीय महामंत्री सरोज के साथ बीजेपी सांसद ने नहीं किया मंच साझा, किसानों के लिए भी एक मंच पर नहीं आए BJP नेता …..

धान खरीदी पर सरकार के खिलाफ उग्र हुए किसान, रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे किया जाम
बेमेतरा के छिरहा में चौथे दिन सड़क पर उतरे किसान
बेमेतरा जिले के छिरहा में लगातार किसान चौथे दिन आंदोलन कर रहे हैं। खरीदी केंद्र में बारदाना नहीं होने से समय पर धान नहीं बेच पाए किसान काफी आक्रोशित हैं। आज सुबह उमरिया से छिरहा नवागढ़ और कवर्धा के मुख्य मार्ग में किसानों ने प्रदर्शन किया। जिससे बस ट्रक और अन्य आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा। आंदोलनकारी किसान राशन लेकर धरने पर बैठे हैं। धरना स्थल पर खाना बनाकर, फाग गीतकर अपना मनोरंजन भी कर रहे हैं। इधर किसानों के विरोध के बावजूद अभी तक कोई बड़ा जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है।

Home / Kawardha / धान खरीदी पर सरकार के खिलाफ उग्र हुए किसान, रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे किया जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो