scriptडेढ़ महीने में गन्ने के 127 खेतों में लगी आग, किसानों को हुआ लाखों का नुकसान | Fire in Sugar cane farm in Kawardha | Patrika News
कवर्धा

डेढ़ महीने में गन्ने के 127 खेतों में लगी आग, किसानों को हुआ लाखों का नुकसान

गन्ने के खेत और पैरावट में आग लग गई इससे बड़ी संख्या किसानों के गन्ने की फसल बर्बाद हो जाती है

कवर्धाApr 12, 2019 / 03:56 pm

Akanksha Agrawal

sugar cane farm

डेढ़ महीने में गन्ने के 127 खेतों में लगी आग, किसानों को हुआ लाखों का नुकसान

कवर्धा. कबीरधाम मुख्य रूप से किसानों का जिला है। बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। इसमें गन्ना और धान प्रमुख फसल है। लेकिन आगजनी की घटनाओं से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
आए दिन गन्ने के खेत और पैरावट में आग लग गई। इससे बड़ी संख्या किसानों के गन्ने की फसल बर्बाद हो जाती है। इसका मुख्य कारण खेतों के ऊपर से गुजरते हुए बेतरतीब ढंग से लटक रहे विद्युत तार हैं। विद्युत तारों को व्यवस्थित ढंग से सप्लाई नहीं किया जाता।
न समय पर तारों बदला जाता है और न ही उन पर जमने वाले कार्बन को साफ किया जाता है। वहीं कहीं-कहीं किसान भी अवैध हुंकिंग करते हैं। इसके चलते ही तारों के बीच चिंगारी निकलती रहती है और आगजनी की घटना होती है। इससे हर साल करीब 200 एकड़ से कहीं अधिक गन्ना व पैरावट जलकर राख हो जाता है, जिससे किसनों को लाखों का नुकसान होता है। प्रमुख रूप से विद्युत तारों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

फायर ब्रिगेड से मदद
जिले में 11 फायर ब्रिगेड हो चुके हैं। इसमें चार नगर सेनानी कार्यालय को दिया गया है। नगर पालिका कवर्धा के पास दो, पांच नगर पंचायत में पांच फायर ब्रिगेड वाहन मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की मदद से बड़ी संख्या में आग को फैलने से बचाया जा सका। इसमें मुख्य भूमिका प्रशिक्षित कर्मचारी निभा रहे हैं। कवर्धा फायर ब्रिगेड प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि आगजनी की सूचना 112 व पुलिस कन्ट्रोल से प्राप्त फायर रेसक्यू टीम मुख्यालय से 01 से 02 मिनट में घटना स्थल के लिए रवाना होती है।

71 गन्ना के खेतों में लगी आग
अब तक सबसे अधिक गन्ना की फसल में 71 स्थानों पर लग चुकी है। वहीं 45 पैरावट में आगजनी हुई, जबकि 8 मकान में आग लगे। वहीं दुकान सहित अन्य स्थानों पर भी आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। इससे लोगों को लाखों का नुकसान हो चुका है।

सभी ब्लॉक में हो रही घटनाएं
कबीरधाम में 01 मार्च से 11 अप्रैल तक 127 जगहों पर आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। 01 मार्च से 09 अप्रैल तक 80 जगहों में हुई आगजनी हुई, जिसमें कवर्धा फायर स्टेशन से वाहन गई। वहीं दो माह के दौरान आठ स्थानों पैरावट में आग लगी जहां पर सहसपुर लोहारा नगर पंचायत से फायर ब्रिगेड वाहन पहुंची। इसी तरह चार गन्ना फसल में बोड़ला, नौ स्थान पर पांडातराई और 33 स्थान पर आगजनी हुई जिसमें पंडरिया नगर पंचायत से दमकल वाहन पहुंचे। मतलब सभी ब्लॉक में घटनाएं हो रही हैं।

Home / Kawardha / डेढ़ महीने में गन्ने के 127 खेतों में लगी आग, किसानों को हुआ लाखों का नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो