scriptकवर्धा के चार जनपद पंचायतों में दो में कांग्रेस तो दो में भाजपा का कब्जा, जानिए कहां कौन बना अध्यक्ष | In Kawardha's four district panchayats, Congress won two and BJP won 2 | Patrika News
कवर्धा

कवर्धा के चार जनपद पंचायतों में दो में कांग्रेस तो दो में भाजपा का कब्जा, जानिए कहां कौन बना अध्यक्ष

कबीरधाम जिले के चार जनपद पंचायतों में 2 कांग्रेस और 2 में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। गुरुवार को जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। (Kawardha News)

कवर्धाFeb 13, 2020 / 03:40 pm

Dakshi Sahu

कवर्धा के चार जनपद पंचायतों में दो में कांग्रेस तो दो में भाजपा का कब्जा, जानिए कहां कौन बना अध्यक्ष

कवर्धा के चार जनपद पंचायतों में दो में कांग्रेस तो दो में भाजपा का कब्जा, जानिए कहां कौन बना अध्यक्ष

कवर्धा. कबीरधाम जिले के चार जनपद पंचायतों में 2 कांग्रेस और 2 में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। गुरुवार को जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जनपद पंचायत पंडरिया में भाजपा की संमुद बाई सेवा राम को 17 वोट प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस की हेमा बाई सुरेश दिवाकर को 8 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी (CG BJP) ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया।
कवर्धा जनपद में भाजपा की इंद्राणी जीती
कवर्धा जनपद में भाजपा की इंद्राणी दिनेश चन्द्रवंशी को 16 मत, कांग्रेस के ललिता लालबहादुर चन्द्रवंशी को 9 मत मिले। यहां भाजपा की इंद्राणी नई अध्यक्ष बनी। वहीं बोड़ला जनपद पंचायत में कांग्रेस की अमिता प्रभाती मरकाम विजयी हुई। भाजपा की कुमारी काशी उइके को 10 मत तो कांग्रेस की अमिता मरकाम को 15 मत मिले।
सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत में कांग्रेस की लीला धनुक वर्मा नई अध्यक्ष बनीं। लीला वर्मा को 19 वोट मिले। वहीं भाजपा की गौरी भगवानी साहू को मिले मात्र 6 वोट से संतोष करना पड़ा।
बेमेतरा जिले में कांग्रेस का कब्जा
बेमेतरा जिले के जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। यहां के साजा, बेरला, बेमेतरा और नवागढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज करअध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। नवागढ़ जनपद पंचायत में रितेश शर्मा निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष ।

Home / Kawardha / कवर्धा के चार जनपद पंचायतों में दो में कांग्रेस तो दो में भाजपा का कब्जा, जानिए कहां कौन बना अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो