scriptबिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय, कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के सात पर्यवेक्षकों का वेतन रोका | Kawardha Collector stopped salary of seven supervisors | Patrika News

बिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय, कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के सात पर्यवेक्षकों का वेतन रोका

locationकवर्धाPublished: Mar 31, 2020 04:36:07 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के सात पर्यवेक्षकों को आगामी आदेश तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। (Coronavirus in chhattisgarh)

बिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय, कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के सात पर्यवेक्षकों का वेतन रोका

बिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय, कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के सात पर्यवेक्षकों का वेतन रोका

कवर्धा. कलेक्टर अवनीश कुमार शरण (Kawardha collector) ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के सात पर्यवेक्षकों को आगामी आदेश तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। ये सभी पर्यवेक्षक बिना अनुमति के अपने-अपने मुख्यालय से बाहर हैं। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
इन कर्मचारियों का रोका वेतन
जिनके ऊपर कार्रवाई हुई उनमें पर्यवेक्षक प्रेमलता साहू, परिवेक्ष कुण्डा, भारती पाल पण्डरिया, दुर्गेश्वरी नंदनी ठाकुर बोड़ला, शकुन्तला टेकाम बोड़ला, मिलापा श्याम कवर्धा, सतरूपता सोनी कवर्धा, दिप्ती मरकाम दशरंगपुर में पदस्थ हैं। शासन ने नोवेल कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को पूर्ण रूप नियंत्रण करने के दृष्टि से पूरे प्रदेश को लॉकडाउन करते हुए एस्मा लागू कर दिया है।
मुख्यालय में रहने का दिया आदेश
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना अनुमति के मुख्यालय छोडऩे पर भी प्रतिबन्ध लगाया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी आदेश जारी किया गया है। इन आदेशों के अवहेलना करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग कुण्डा, पण्डरिया, बोड़ला, कवर्धा, दशरंगपुर के पर्यवेक्षक बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर हैं।
बिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय, कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के सात पर्यवेक्षकों का वेतन रोका
ट्रक चालक को भेजा जेल
लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश सीमा में घुस रहे ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार चालक, प्रवासी मजदूरों से पैसे लेकर उन्हें ट्रक में बैठाकर बॉर्डर पार कराने की फिराक में था। इसी बीच चिल्पी नेशनल हाइवे में पुलिस की चेकिंग प्वाइंट देखकर ट्रक रोक दिया। जब चिल्पी थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारे कारनामे से पर्दा उठाया। लॉकडाउन में नियम के उल्लंघन के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो