scriptपूर्व सीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज, पूछा- छग में शराब बंदी अब तक क्यों नहीं | Lok Sabha CG 2019: Former CM Raman attack on Congress | Patrika News
कवर्धा

पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज, पूछा- छग में शराब बंदी अब तक क्यों नहीं

डॉ.रमन सिंह पंडरिया विकासखंड के मोहगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे

कवर्धाApr 07, 2019 / 09:09 am

Deepak Sahu

Raman SIngh

पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज, पूछा- छग में शराब बंदी अब तक क्यों नहीं

कवर्धा. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह पंडरिया विकासखंड के मोहगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने संतोष पांडे की जमकर तारीफ की। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना भी साधा।
सभा में पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने कहा कि संतोष पांडे लगता है नया चेहरा आया है लेकिन 1998 से पहले से संतोष राजनीति में राजनादगांव लोकसभा क्षेत्र में मेरे साथ-साथ सक्रिय हैं। मेरे लिए संतोष और अभिषेक में कोई अंतर नहीं है। दोनों पार्टी के आम कार्यकर्ता हैं।
पार्टी टिकट तय करती है और भाजपा के कार्यकर्ता जवाबदारी लेते हैं और चुनाव जीता कर अपने प्रत्याशी को भेजते हैं जब एक बार भाजपा के कार्यकर्ता तय कर ले फिर उनको चुनाव जितने से कोई रोक नहीं सकता।

कर्ज के बोझ में लाद रहे
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर चुटकी लेते हुए डॉ. सिंह ने कहा गाय के गोबर से उपला, छेना बनाने की ट्रेनिग देंगे। जो काम हमारी माताएं, बहने सदियों से करते आ रहीं हैं यही इनका विजन है। अभी छत्तीसगढ़ में नयी-नयी सरकार बनी है और सात बार कर्ज लेकर छग को कर्ज के बोझ में लादने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। अपने घोषणा पत्र में पूर्ण शराब बंदी की बात बोले थे पर ये तो और ज्यादा दुकान खोलने की तैयारी करने लगे।

Home / Kawardha / पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज, पूछा- छग में शराब बंदी अब तक क्यों नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो