scriptराइस मिल और उपार्जन केंद्र में भीग गए लाखों के धान | Paddy of millions of people drunk in rice mill and earning center | Patrika News
कवर्धा

राइस मिल और उपार्जन केंद्र में भीग गए लाखों के धान

राइस मिल और उपार्जन केंद्र में शासन-प्रशासन के खरीदे धान को ही संभाल कर नहीं रख पा रही, कटे फटे तिरपाल से धान को ढ़क रहे

कवर्धाFeb 17, 2019 / 12:02 pm

Yashwant Jhariya

dhan kharidi

राइस मिल और उपार्जन केंद्र में भीग गए लाखों के धान

कवर्धा . जिले में धान खरीदी बंद हुए 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन आज भी उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव नहीं हो सका है। वहीं अधिकारियों की अनदेखी के कारण राइस मिलर्स भी धान को खुले आसमान के नीचे रख रहे हैं।
जिले के कई राइस मील में धान को बाहर खुले आसमान के नीचे रखा गया है। धान की खरीदी सरकार व प्रशासन करती है। इसके बाद इस धान को उठाकर शासन को वापस चावल देती है, लेकिन राइस मिलर्स शासन-प्रशासन के खरीदे धान को ही संभाल कर नहीं रख पा रही है। इसके कारण शासन के लाखों के धान खराब हो रहे हैं, जबकि राइस मिलर्स को शासन के धान को अपने गोदाम व अन्य स्थान पर रखना चाहिए। लेकिन कवर्धा-रायपुर रोड स्थित राइस मिलर्स धान को अपने मील के पास खुले आसमान में रखे हुए हैं। कटे फटे तिरपाल से धान को ढ़का जा रहा है। शुक्रवार रात को हुई बारिश में धान भीग भी गया। इसके बाद राइस मिलर्स चावल खराब जमा करेंगे, लेकिन राइस मिलर्स इस प्रकार की लापरवाही बरती रही है।
उपार्जन केंद्र में भी बिखरे
राजानवागांव उपार्जन केंद्र में धान रखने की पर्याप्त जगह ही नहीं है। इसके चलते यहां धान बाजार शेड में रखा जाता है। यह कब पड़ता है क्योंकि समय पर उठाव नहीं होता। इसके चलते शेड के बाहर ही धान को खुले में रखा जाता है। पिछले दिनों हुई बारिश में धान भीग गए और कई धान की बोरियां भी फट गए, जिसके चलते धान बिखर गया। इसी तरह कई अन्य उपार्जन केंद्र भी हैं जहां पर धान भीग गए व उपार्जन केंद्र में पड़े हुए हैं।

Home / Kawardha / राइस मिल और उपार्जन केंद्र में भीग गए लाखों के धान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो