scriptहोली के रंग में गुलजार हुआ बाजार, आज शुभ मुहुर्त में होलिका दहन, कल रंगोत्सव | The buoyant market in the color of Holi, today is the auspicious festi | Patrika News
कवर्धा

होली के रंग में गुलजार हुआ बाजार, आज शुभ मुहुर्त में होलिका दहन, कल रंगोत्सव

होली पर्व का उत्साह युवा वर्ग ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुका है। इसके चलते उनका दिगाम में परीक्षा की टेंशन नहीं है और उनका उत्साह दुगुना है।

कवर्धाMar 20, 2019 / 11:30 am

Panch Chandravanshi

Buoyant market in color of holi

Buoyant market in color of holi

कवर्धा. प्रमुख पारंपरिक त्योहार होली को लेकर बच्चों व युवा वर्ग काफी उत्साहित नजर आ रहा रहे हैं। क्योंकि आज होलिका दहन किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन यानी गुरुवार को रंगोत्सव धूमधाम से मनाएंगे। होलिका दहन के लिए बच्चे व युवा वर्ग सूखी लकडिय़ां एकत्रित कर लिए हैं।
20 मार्च को शुभ मुहुर्त में होलिका दहन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। मान्यता है कि दहन के बाद अवशेष को माथे पर तिलक लगाया जाता है। जो दीर्घायु, आत्मविश्वास, सुरक्षा, शांति व एकता का परिचायक है। होली पर्व का उत्साह युवा वर्ग ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुका है। इसके चलते उनका दिगाम में परीक्षा की टेंशन नहीं है और उनका उत्साह दुगुना है। नगर में दर्जनों जगहों पर होली की तैयारियां चल रही है। बाजार में जहां रंग-गुलाल व पिचकारियों की दुकान पूरी तरह सज कर तैयार है, लेकिन इस बार पिचकारियों से लेकर मुखौटा की कीमत में 30 से 35 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पिचकारियां महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा। जबकि गुलाल सहित अन्य सामनों की कीमत में सामान्य वृद्धि हुई है। इधर गांधी मैदान में नगाड़ों का बाजार लगा हुआ है। बुधवार को होलिका दहन है। इसे देखते हुए नगर के वार्डों व आसपास के गांवों में उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों व युवाओं की टोलियां होलिका दहन की तैयारी कर रहे हैं, जो गांवों में यत्र तत्र पड़े सूखी लकडिय़ों और खरपतवारों को इकट्ठा करते हुए होली रच रहे हैं।
होली के रंग में बाजार गुलगाज
होली पर्व को लेकर नगर में जगह-जगह रंग गुलाल व पिचकारियों का बाजार सज चुका है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं नगाड़ा व्यवसायी भी दुकान सजाए बैठे हैं। नगाड़ा विक्रता गांधी मैदान के अंदर व बाहर दुकान लगा रखा है। जहां ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली टोलियां नगाड़ा खरीदी के लिए पूछ परख करते दिखते हैं। नगाड़ा बेचने के लिए आए व्यापारी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष नगाड़ों के दाम में कमी या वृद्धि नहीं हुई है। उनके पास ५० रुपए से लेकर १७०० रुपए तक के छोटे, मंझोले व बड़े आकार के नगाड़े उपलब्ध है। गांव क्षेत्र से आने वाले अधिकतर युवा मंझोले आकार के नगाड़ों की खरीदारी के लिए पूछ रहे हैं। लोग बच्चों के लिए छोटे नगाड़े खरीद रहे हैं।
आसपास के गांवों में भी विशेष तैयारी
होलिका दहन के लिए नगर सहित आसपास के गांव मजगांव, चिमरा, बेदरची, लालपुर, भागुटोला, छिरहा, जुनवानी, जोराताल, नेवारी, सिंघनपुरी, खुटू, मरपा, तारो, खैरबना, समनापुर, दुल्लापुर सहित अन्य ग्रामों में पर्व मनाने की तैयारी जोरों से की जा रही है। नोटबंदी के बाद से क्षेत्र में आर्थिक स्थिति व महंगाई के कारण गुलाल का रंग फीका पडऩे की आशंका है, लेकिन फिर स्थिति सामान्य होने के कारण लोगों को उत्साह में कही कोई देखने को नहीं मिल रहा है।

Home / Kawardha / होली के रंग में गुलजार हुआ बाजार, आज शुभ मुहुर्त में होलिका दहन, कल रंगोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो