गैस सिलेंडर की जांच करने अब मुफ्त में घर तक आएंगे मैकनिक, इमरजेंसी नंबर जारी, अब नहीं होंगे ब्लास्ट
लगभग 20 फीट गिरते हुए वाहन के परखच्चे उड़ गए। ट्रक के चक्के बाहर निक आए। देर रात की घटना को राहगीरों ने देखकर तुरंत संजीवनी 108 को फ ोन लगाया। पायलट और एमटी रामकुमार पडवार ने बताया कि रात अंधेरा होने के कारण मुश्किल से घायलों को ऊपर सड़क किनारे लाया गया। घायलों को तुरंत कुकदुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल वाहन चालक अंकित वैष्णव(45) के दोनों पैर को चोट आई है। वहीं हेल्पर दीपक(18) के सिर में चोट आयी है। इनका ईलाज जिला अस्पताल में जारी है। सुबह जब घटना स्थल के आसपास गांव के लोगों की सड़क हादसे में मटर बिखरे होने की जानकारी मिली तो टूट पड़े। मटर से भरे बोरे को ग्रामीण अपने-अपने घर ले गए। वाहन के टुकड़े बिखरे थे साथ ही केबिन के सामग्री को भी ले भागे।