scriptपेट्रोलियम की तरह अब बढ़ने लगी सब्जियों की कीमत, पेट्रोल की दाम के पार हुआ गोभी | Vegetables price increasing like Petrol in Chhattisgarh | Patrika News
कवर्धा

पेट्रोलियम की तरह अब बढ़ने लगी सब्जियों की कीमत, पेट्रोल की दाम के पार हुआ गोभी

पेट्रोल की तरह सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। गोभी तो पेट्रोल के दाम तक पहुंच चुके हैं। वहीं हरा धनिया गैस सिलेण्डर के दाम के पीछे भाग रही है।

कवर्धाAug 18, 2019 / 11:23 am

Akanksha Agrawal

vegetable price hike

पेट्रोलियम की तरह अब बढ़ने लगी सब्जियों की कीमत, पेट्रोल की दाम के पार हुआ गोभी

कवर्धा. कुछ दिनों पहले पेट्रोल के दाम बढ़ जाने के बाद से लोगों के महीने का खर्च गड़बड़ा गया है। उसके बाद अब पेट्रोल की तरह सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। गोभी तो पेट्रोल के दाम तक पहुंच चुके हैं। वहीं हरा धनिया गैस सिलेण्डर के दाम के पीछे भाग रही है।

सब्जी बाजार जाते ही लोग गोभी की ओर मुंह फेर लेते हैं। ऐसा लगता है मानो लोगों को गोभी पसंद ही नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। गोभी के भाव बढऩे से लोग खरीद नहीं पा रहे हैं। वहीं जो लोग गोभी खरीद रहे हैं वह अधिकतर एक पाव ही खरीद रहे हैं, यह सोचकर की शायद कल भाव कम हो जाए। बाजार में सब्जियों के दाम में काफी इजाफा हो चुका है।

इसमें सबसे अधिक हरा धनिया के भाव हैं। 60 से 80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिकने वाला हरा धनिया का आज सबसे अधिक भाव है। हरा धनिया 250 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। 10 रुपए में गिनती के पत्ते मिलेंगे, वह भी इन दिनों बाजार से गायब हो चुके हैं। जबकि लाल भाजी इसी भाव में 7 से 8 जुरी मिल जाएंगे।

बाजार में केवल गोभी के भाव में बढ़ोतरी हुई हो ऐसा नहीं है। लगभग सभी सब्जियों के दाम काफी बढ़ चुके हैं। यदि सबसे सस्ता सब्जी माना जाएगा तो केवल भाजी है। इसके बाद मूली, टमाटर, बैगन, लौकी, कद्दू, कुंदरू, भिंडी, आलू और पत्तागोभी है। यह 20 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम से मिल रहे हैं। वहीं बरबट्टी, करेला, मुनगा 40 से 60 रुपए प्रति किलो पर बिक रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News
एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें

Home / Kawardha / पेट्रोलियम की तरह अब बढ़ने लगी सब्जियों की कीमत, पेट्रोल की दाम के पार हुआ गोभी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो