scriptवनांचल में लकड़ी तस्कर सक्रिय, जिम्मेदार मौन | Wood smuggled active, responsible silence in Vananchal | Patrika News
कवर्धा

वनांचल में लकड़ी तस्कर सक्रिय, जिम्मेदार मौन

वन विभाग और वन विकास निगम की निष्क्रियता के चलते वनांचल क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी तस्करों ने धमाचौकड़ी मचा रखी है। जिले के बोड़ला विकासखंड के कुरलूपानी, जोनकपानी, पचराही, सिंघारी, खड़ौदा जंगल, लरबक्की, आमनारा, दलदली, केशमर्दा के जंगलों में बेसकीमती वनों पर कुल्हाड़ी चल रही है।

कवर्धाMar 31, 2019 / 12:57 pm

Panch Chandravanshi

Responsible silence

Responsible silence

बैजलपुर. वनांचल क्षेत्र में लकड़ी तस्करों की चांदी कट रही है। लाखों खर्च कर क्षेत्र में सागौन, निलगिरी, बास सहित अनेक प्रजाति के बेसकीमती पौधेरोपण किया जाता है। वहीं इनके रखरखाव में लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन ये सब व्यर्थ साबित हो रहा है। विभाग में बैठे जिम्मेदार अब जंगल और इमारती लकडिय़ों को निगलने से नहीं चूक रहे हैं।
वन विभाग और वन विकास निगम की निष्क्रियता के चलते वनांचल क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी तस्करों ने धमाचौकड़ी मचा रखी है। जिले के बोड़ला विकासखंड के कुरलूपानी, जोनकपानी, पचराही, सिंघारी, खड़ौदा जंगल, लरबक्की, आमनारा, दलदली, केशमर्दा के जंगलों में बेसकीमती वनों पर कुल्हाड़ी चल रही है। लकड़ी की तस्करी प्रदेश के बहार भी कर रहे हैं। लकड़ी की तस्करी के लिए इन तस्करों ने बाकायदा जिम्मेदारों को भी साध रखा है। तभी तो बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश के सीमाओं से जुड़े अन्य राज्यों में बेसकीमती लकड़ी की बहुत मांग है, जिसके चलते जिले व क्षेत्र के लकड़ी तस्करो की नजर वनांचल क्षेत्र के बीजा, सागौन सहित अन्य इमारती पेड़ों पर है। अंधाधुंध कटाई से क्षेत्र में इन वृक्षों में भारी कमी आई है। अगर ऐसे ही कटाई होती रही और जिम्मेदार आंख बंद कर बैठे रहे तो वह दिन भी दूर नहीं होगा जब इन पेड़ों की प्रजाति विलुप्त हो जाएगी। अगर विभाग के अधिकारी सक्रियता दिखाए तो तस्करों को पकड़ा जा सकता है।
ठूंठ ही ठूंठ नजर आ रहा
वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के चलते क्षेत्र में ठूंठ ही ठूंठ नजर आ रही है। इससे साफ है कि वनों लगातार कुल्हाड़ी चल रही है। ऐसे में इमारती वृक्षों पर अस्तित्व का खतरा मंडरा रहा है। जबकि क्षेत्रीय अधिकारियों की कार्यवाही शून्य है और जिम्मेदार गंभीर मामले पर भी कुमकर्णी नींद पर सोए हुए। जो चिंता का विषय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो