scriptबकरी के बच्चे को बचाने 14 वर्षीय बालक 50 फीट गहरे कुएं में कूदा, लोगों ने निकाला | A boy jumped into a well to save a goat child | Patrika News
खंडवा

बकरी के बच्चे को बचाने 14 वर्षीय बालक 50 फीट गहरे कुएं में कूदा, लोगों ने निकाला

भगवानपुरा में बच्चें का जानवरों से दिखा प्रेम, बिना कुछ सोचे-समझे जोखिम में डाल दी खुद की जान

खंडवाMar 29, 2020 / 09:05 pm

dharmendra diwan

A boy jumped into a well to save a goat child

फोटो केडी 2251 भगवानपुरा। बकरी का बच्चा और 14 वर्षीय बालक अभिषेक।

भगवानपुरा. जिले के ग्राम भगवानपुरा में शुक्रवार को 50 फीट गहरे में कुएं में गिरे एक बकरी के बच्चे को बचाने के चक्कर में एक 14 वर्षीय बालक कुएं में कूद गया। कोई साधन न होने से बालक कुएं से बाहर नहीं निकल पाया। बाद में ग्रामीणों की मदद से बालक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया। 14 वर्षीय अभिषेक पिता सेवकराम भगवानपुरा का निवासी है। रोजाना की तरह अभिषेक अपने साथी लवकेश, अभय, चेतन, पुष्कर के साथ बकरी चराने शुक्रवार सुबह 9 बजे भडगय़ां मार्ग पर जंगल में गया। बकरी का बच्चा अचानक उछल कूद करते हुए खेत में स्थित एक कुएं में गिर गया। जिसे देख अभिषेक भी बिना कुछ सोचे समझे कुएं में बकरी के बच्चे को बचाने के लिए कूद गया। कुएं की गहराई करीब 50 फीट होने से अभिषेक फंस गया। कुएं में मोटर पंप के लिए रस्सी बंधी हुई थी। जिसे पकड़कर बालक हिम्मत के साथ कुएं में बकरी के बच्चे के साथ करीब एक घंटे तक फंसे रहा। साथियों ने वहां से गुजर रहे परमेश पटेल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद खेत मालिक यशवंत सिंह, आशीष पटेल, गुलाबचंद घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बालक अभिषेक और बकरी के बच्चे को बाहर निकाला गया।

Home / Khandwa / बकरी के बच्चे को बचाने 14 वर्षीय बालक 50 फीट गहरे कुएं में कूदा, लोगों ने निकाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो