scriptअसदुद्दीन औवेसी की नजर अब मध्यप्रदेश पर, इस नगर निगम पर कब्जा करने की कोशिश | Asaduddin Owaisi AIMIM in Madhya Pradesh | Patrika News

असदुद्दीन औवेसी की नजर अब मध्यप्रदेश पर, इस नगर निगम पर कब्जा करने की कोशिश

locationखंडवाPublished: Sep 29, 2019 06:13:52 pm

Submitted by:

deepak deewan

असदुद्दीन औवेसी की नजर अब मध्यप्रदेश पर

Asaduddin Owaisi AIMIM in Madhya Pradesh

Asaduddin Owaisi AIMIM in Madhya Pradesh

खंडवा
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन- एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी की नजर अब मध्यप्रदेश है। उनकी पार्टी देशभर में मुस्लिम वोटों के धु्रवीकरण के प्रयास में लगी है और ऐसे में मध्यप्रदेश पर भी वे खास जोर दे रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर हैं जिनके समर्थन की आस में औवेसी बाकायदा चुनावी संघर्ष में उतर रही है। एआइएमआइएम इसकी शुरुआत बुरहानपुर से कर रही है जहां बोहरा समुदाय के मुस्लिमों की बहुतायत है।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नवनियुक्त इंदौर संभाग पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. फरीद काजी ने प्रेसवार्ता में यह बात बताई। उन्होंने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में एआइएमआइएम पार्टी बुरहानपुर में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। निगम के सभी वार्डों में पढ़े लिखे सभी वर्ग के युवाओं को टिकट दिया जाएगा। संभाग कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिला और ग्रामीण कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद सांसद असदउद्दीन ओवैसी बुरहानपुर आएंगे।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नदीम अंसारी ने बुरहानपुर के फरीद काजी को इंदौर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर में जिला कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। संभाग अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी से निर्देश मिलने के बाद नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान डॉ. इमरान, अमान गोटेवाला सहित अन्य
मौजूद थे।
बनने से पूर्व ही बिखर जाएगी पार्टी
इधर पार्टी के प्रदेश सचिव अधिवक्ता सोहेल हाशमी ने इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताकर प्रदेशाध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया। प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर प्रदेश सचिव सोहेल हाशमी ने कहा कि इंदौर संभाग अध्यक्ष की नियुक्ति नियम विरुद्ध की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष असद उद्दीन ओवैशी ने प्रदेश अध्यक्ष सहित 8 लोगों की कार्यकारिणी घोषित की थी। हैदराबाद से इंदौर आए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मनाही के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष ने संभाग अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। समय रहते प्रदेशाध्यक्ष नहीं बदला गया तो पार्टी बनने से पूर्व ही बिखर जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो