scriptकब्र खोदकर बच्चे का शव निकाला, पीएम रिपोर्ट बाद होगा ये खुलासा | body of the child was taken after digging the grave Post Martam report will be revealed later | Patrika News

कब्र खोदकर बच्चे का शव निकाला, पीएम रिपोर्ट बाद होगा ये खुलासा

locationखंडवाPublished: Aug 07, 2017 12:32:00 pm

एसपी नवनीत भसीन ने दिए आदेश, क्योंकि पानी भरने के विवाद में महिला के पेट में बच्चा की हो गई थी मौत।

खंडवा. बोरगांव बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के ग्राम पिपलौद खुर्द में पानी भरने की बात पर हुई मारपीट में गर्भवती के पेट में बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजन ने मामले की शिकायत एसपी नवनीत भसीन से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच के निर्देश दिए। तफ्तीश के दौरान रविवार दोपहर करीब १२ बजे पुलिस टीम खंडवा कब्रिस्तान पहुंची और दफनाए गए नवजात के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा गया। जहां उसका पीएम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इधर, महिला के पति ने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पति शेख शब्बीर पिता शेख मलंग निवासी पिपलौद खुर्द ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में ही रहने वाले यूनुस पिता छोटू, शकीला, शबाना, नरगिस, गन्ना और छोटू पिता बाबू अली ने मिलकर गर्भवती पत्नी जिरवाना से मारपीट की। पेट पर गंभीर चोट लगी। डायल-१०० से उसे पंधाना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां करीब पांच दिन तक इलाज चला। छुट्टी होने पर घर वापस ले आए, लेकिन उसे फिर पेट में दर्द उठने लगा। ऐसे में पुन: अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की। जांच में डॉक्टर ने बताया कि पेट में बच्चा मर गया है। इस पर शुक्रवार को ऑपरेशन कर मृत बच्चा निकाला गया था। उसे कब्रिस्तान में दफनाया था। इधर, जिरवाना की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में इलाज जारी है।
पानी भरने हैंडपंप पर पहुंची थी महिला
२१ जुलाई सुबह करीब ७.३० बजे गर्भवती जिरवाना बी घर के पास गली में हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। हैंडपंप पर शबाना बी, युनुस और शकीला बी पहले से मौजूद थे। उन्होंने जिरवाना को पानी भरने से इनकार कर दिया। बोले हैंडपंप हमने अपने रुपए खर्च करके सुधरवाया है। इसलिए कोई भी इस पंप से पानी नहीं भरेगा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने गर्भवती से मारपीट शुरू कर दी। पेट पर लात-घूंसे मारे। मारपीट जिरवाना गंभीर घायल हुई। अस्पताल में भर्ती कराया था। इधर, मामले में पुलिस ने महिला के पति शब्बीर की शिकायत पर शबाना, शकीला और यूनुस के खिलाफ मारपीट का प्रकरण भी दर्ज किया था। ये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो