scriptहजारों लोगों का मौन जुलूस, हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा | Citizenship Amendment Act protest in india | Patrika News
खंडवा

हजारों लोगों का मौन जुलूस, हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में खंडवा के प्रमुख मार्गों से निकला कारवां।

खंडवाJan 11, 2020 / 03:01 pm

अमित जायसवाल

citizenship amendment act protest

citizenship amendment act protest

खंडवा. हाथों में तिरंगा लेकर हजारों लोग खंडवा के प्रमुख मार्गों पर निकले, लेकिन न तो कोई नारेबाजी थी और न कोई शोर-शराबा। अनुशासनात्मक तरीक से इन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली।
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में खंडवा के प्रमुख मार्गों से कारवां निकला तो देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक अनुमान के मुताबिक करीब 12 हजार लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए ) शुक्रवार देर रात लागू हो गया है। केन्द्र ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होते है ही देशभर में यह कानून लागू हो गया है। वहीं, नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद खंडवा में निकाली गई तिरंगा यात्रा के मद्देनजर भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहे। तिरंगा यात्रा के अंत यानि समापन पर राष्ट्रगान हुआ।
नेताओं की भी रही उपस्थिति
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को खंडवा में हुई रैली व तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सांसद नंदकुमारसिंह चौहान भी आए। विधायक विजय शाह, देवेंद्र वर्मा, राम दांगोरे सहित अन्य नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। बता दें कि बुरहानपुर में बीते दिनों निकली तिरंगा यात्रा में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस सहित अन्य पर केस दर्ज हो गया था।
घंटाघर क्षेत्र में मिले दो सिरे
सीएए के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा जब घंटाघर से बॉम्बे बाजार होते हुए आगे बढ़ी तो एक दौर ऐसा भी आया जब पहला सिरा वापस घंटाघर पर आ गया तो वहीं दूसरा सिरा भी घंटाघर से ही आगे बढ़ रहा था। कई सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के लोगों सहित शहरवासियों ने इस तिरंगा यात्रा में उपस्थिति दर्ज कराई।
हर गली का रास्ता किया बंद
तिरंगा यात्रा निकलने से पहले प्रशासन व पुलिस ने भी कड़े बंदोबस्त किए। शहर के प्रमुख मार्गों की हर गली से निकलने वाले रास्ते को बैरीकेडिंग के माध्यम से बंद कर दिया गया। सुरक्षा बंदोबस्त के मद्देनजर ये कदम उठाया गया। इस वजह से लोगों को अन्य रास्तों से गुजरना पड़ा। गौरतलब है कि यहां जुलूस व तिरंगा यात्रा को अनुमति नहीं दी गई थी।
वीडियो और फोटो ग्राफी कराई
धारा 144 लागू होने की वजह से जूलूस की वीडियो और फोटो ग्राफी कराई गई है। धारा-144 जिले के खंडवा, हरसूद, पंधाना, मूंदी और ओंकारेश्वर नगरों की सीमा के भीतर लागू है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साइबर कैफे संचालकों को आदेशानुसार दस्तावेजों का रिकॉर्ड व अन्य नियमों का पालन करना होगा।

Home / Khandwa / हजारों लोगों का मौन जुलूस, हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो