scriptदिनभर छाए बादल, शाम को चली आंधी, हुई बूंदाबांदी | Cloudy throughout the day, thunderstorm in the evening, drizzle | Patrika News
खंडवा

दिनभर छाए बादल, शाम को चली आंधी, हुई बूंदाबांदी

मौसम में अचानक हुआ परिवर्तन

खंडवाApr 11, 2021 / 11:04 am

harinath dwivedi

cloudy-throughout-the-day-thunderstorm-in-the-evening-drizzle

cloudy-throughout-the-day-thunderstorm-in-the-evening-drizzle

खंडवा. जिले में मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है। शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा, लेकिन सूरज की तपिश कम रही। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले स्थानों पर चक्रवात बना हुआ है। इस कारण आने वाले दिनों में बादल छाएंगे। दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। वहीं इन दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।
शनिवार को को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कि जिले में शनिवार शाम को हुई बूंदाबादी के बाद दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई। दिन के तापमान में कमी आने से लोगों को राहत मिली, हालांकि दिन में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। इधर मौसम विभाग द्वारा दो दिन तक हल्के बादल छाने की संभावना जताई वहीं हल्दी बूंदाबंदी भी हो सकती है।
बारिश से फसलों को हो सकता है नुकसान
जिले में अब भी गेहूं की फसलों की कटाई चल रही है। यदि बारिश होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि अधिकांश किसान गेहूं की फसल को निकाल चुके हैं। कुछ अब भी बाकी हैं। जिन्हें नुकसान हो सकता है। सब्जी की फसलों पर बारिश से नुकसान नहीं होगा। यदि ज्यादा दिन तक बादल छाए रहेंगे तो इल्ली का प्रकोप बढ़ सकता है।
जिले में दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। 4 दिन पहले जिले में दिन का तापमान 42.0 डिग्री था। वहीं बताया गया कि निमाड़ अंचल में भी बादल छाए हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो