scriptDivyang : बैसाखी के सहारे छह माह से न्याय के लिए भटक रही दिव्यांग | Divyang wandering for six months with help of crutches | Patrika News
खंडवा

Divyang : बैसाखी के सहारे छह माह से न्याय के लिए भटक रही दिव्यांग

Divyang : एक दिव्यांग पिछले छह माह से न्याय की गुहार लगाने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काट रही है। लेकिन उसे न्याय मिलना तो दूर की बात, परेशानी भोगनी पड़ रही है।

खंडवाSep 19, 2021 / 06:39 pm

Subodh Tripathi

Divyang

Divyang

खंडवा. शहर की एक दिव्यांग महिला पिछले छह माह से न्याय की गुहार लगाने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काट रही है। लेकिन उसे न्याय मिलना तो दूर की बात, उल्टा उसे ही परेशानी भोगनी पड़ रही है। ऐसे में शरीरिक रूप से कमजोर महिला अब मानसिक रूप से भी परेशान हो चुकी है।
दरअसल, शहर के मोघट थाने के पीछे स्थित हातमपुर निवासी दिव्यांग महिला आशाबाई राठौर ने 5 मार्च 2021 को मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के लिए आवेदन दिया था। इसी के साथ उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी। महिला को न्याय मिलने की जगह उल्टा उनके पति राजेश की पिटाई कर दी, जिससे उनका एक कान सुन्न हो गया है। ऐसे में न्याय की गुहार लगाने वाली महिला व उसके परिवार को उल्टी प्रताडऩा मिल रही है। वहीं अधिकारी पिछले छह माह से जांच चल रही है का आश्वासन देकर चलता कर देते हैं।
महिला उर्जा सेल में भी नहीं मिल रहा न्याय

सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए थानों में महिला उर्जा सेल की स्थापना की है, लेकिन वहां भी उनको न्याय नहीं मिल रहा है, सेल में शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पुलिस विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का निराकरण करवाती है, लेकिन आशाबाई के लिए यह व्यवस्था भी बेमानी साबित हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो