scriptआम्रकुंज में बिखरी वंदावन के फूलों की होली की छठा…. | Holi of Vandavan flowers played in Khandwa | Patrika News
खंडवा

आम्रकुंज में बिखरी वंदावन के फूलों की होली की छठा….

संस्कार भारती परिवार के तत्वावधान में आम्रकुंज रामेश्वर कुंड में हुआ वसंतोत्सव समारोह

खंडवाFeb 10, 2020 / 12:07 pm

dharmendra diwan

Holi of Vandavan flowers played in Khandwa

उज्जैन के कलाकारों ने ब्रज की फूलों की होली की प्रस्तुति दी।,उज्जैन के कलाकारों ने ब्रज की फूलों की होली की प्रस्तुति दी।,उज्जैन के कलाकारों ने ब्रज की फूलों की होली की प्रस्तुति दी।

खंडवा. संस्कार भारती कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था की खंडवा इकाई द्वारा रविवार को शाम को वसंतोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी उज्जैन के पंडित हरिहरेश्वर पोद्दार एवं उनके साथियों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। पंडित पोद्दार ने शिव स्तुति दी। माधुरी कोड़पे ने नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। ऋतु वसंत आयो गीत पर सामूहिक नृत्य हुआ। जमुना के तट पर कृष्ण कन्हैया मधुर सी बंसी बजावत है भजन के स्वर और नृत्य ने दर्शकों को ठहरा दिया। रात 10.15 बजे समारोह में आखिरी प्रस्तुति बज की लट्ट मार और फूलोंकी होली हुई।

समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर खंडवा, भंडारी पब्लिक स्कूल खंडवा के विद्यार्थी वासंतिक समूह नृत्य की प्रस्तुति भी दी। संस्कार भारती परिवार की अध्यक्ष उज्जवला नाईक ने बताया वसंतोत्सव निमाड़ में हमेशा बनाया जाता था। कुछ साल पहले महोत्सव बंद हो गया था। वसंतोत्सव दो वर्षों से संस्कार भारती परिवार मना रहा। उन्होंने कहा संस्कार भारती का उद्देश्य नई पीढ़ी के युवाओं का कला और साहित्य-संस्कृति से परिचय कराना है। जिसे देखकर युवा पीढ़ी में कला और साहित्य संस्कृति की समझ विकसित हो और इसके प्रति उनकी रूचि बढ़े। इसीक्रम म में वासन्तिक झलकियां समारोह हुआ। इस अवसर पर संस्कार भारती की अध्यक्ष नाईक, सचिन धर्मेंद्र जौहरी, कोषाध्यक्ष ऋतु गुप्ता, अखिल भारती साहित्य परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्रीराम परिहार, योगेन्द्र कोटवाले, कैलाश पटेल, सनत श्रीमाली, सुरेन्द्र काजले सहित शहर के बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष उपस्थित रहे।

Home / Khandwa / आम्रकुंज में बिखरी वंदावन के फूलों की होली की छठा….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो