scriptप्लास्टिक सेल में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक | Huge fire in plastic cell, goods worth lakhs destroyed | Patrika News
खंडवा

प्लास्टिक सेल में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक

शहर में सोमवार सुबह रामेश्वर पुलिया के पास एक प्लास्टिक सेल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही थी

खंडवाApr 19, 2021 / 12:52 pm

harinath dwivedi

huge-fire-in-plastic-cell-goods-worth-lakhs-destroyed

huge-fire-in-plastic-cell-goods-worth-lakhs-destroyed

खंडवा. शहर में सोमवार सुबह रामेश्वर पुलिया के पास एक प्लास्टिक सेल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही थी। आग से वहां रखा लाखों का सामान खाक हो गया। आग पर नगर पालिका निगम के फायर बिग्रेड सहित अन्य टैंकरों की मदद से काबू पाया गया। वहीं प्लास्टिक में आग लगाने के कारण आसपास के क्षेत्र में धुंआ फैल गया। आग को देखते हुए प्रशासन ने आसपास केक्षेत्र की विधुत सप्लाई भी बंद करा दी गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9.45 बजे आनंद नगर स्थित रामेश्वर पुलिया के पास एक प्लास्टिक दुकान में आग लग गई जिससे प्लास्टिक आयटम व आयल पेंट के साथ वर्तन भी रखे हुए थे। करीब एक से दो घंटे तक सात फायर बिग्रेड व नगर निगम के पानी के टैंकर द्वारा आग बुझाने का कार्य किया गया। व्यवसायी के अनुसार दुकान में करीब 20 से 25 लाख रूपए का सामान रखा हुआ था।

Home / Khandwa / प्लास्टिक सेल में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो