खंडवा

IRCTC का सबसे सस्ता पैकेज-महज 12 हजार रुपए में घुमाएंगे देश के सभी प्रमुख तीर्थ

सबसे सस्ता पैकेज-महज 12 हजार रुपए में घुमाएंगे देश

खंडवाNov 28, 2019 / 11:08 am

deepak deewan

IRCTC Cheapest Tour Package News

खंडवा. आइआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए भारत दर्शन विशेष टूरिस्ट ट्रेन टूर पैकेज घोषित किया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को स्लीपर श्रेणी का 12285 रुपए प्रति व्यक्ति भुगतान करना पड़ेगा। यात्रा में शासकीय कर्मचारियों को शामिल होने का मौका दिया है। कर्मचारियों के लिए एलटीसी भी मान्य है। सफर में यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था, नाश्ता, दोपहर व रात का खाना, बसों से भ्रमण की सुविधा दी जाएगी।

15 से 27 जनवरी को दक्षिण दर्शन पर रवाना होगी ट्रेन, शासकीय कर्मचारी भी कर सकेंगे सफर
इसके तहत 15 से 27 जनवरी तक मैसूर-बैंगलुरु, दक्षिण दर्शन के लिए ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन में शासकीय कर्मचारी भी यात्रा कर सकेंगे। जबलपुर रेल मंडल पीआरओ प्रियंका दीक्षित के अनुसार, मैसूर, बैंगुलरु के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा ट्रेन 15 से 27 जनवरी तक 12 रात और 13 दिन के सफर पर रवाना होगी।

भारत दर्शन के यात्रियों को लेनी होगी इटारसी से बोर्डिंग टिकट

ट्रेन खंडवा स्टेशन पर नहीं आएगी, इसलिए खंडवा से सफर करने वाले यात्रियों को इटारसी स्टेशन से बोर्डिंग टिकट लेनी होगी। यह ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी एवं नागपुर होते हुए मैसूर, बैंगलुरु, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम्, मदुरई रामेश्वरम् और तिरुपति पहुंचेगी।

कर्मचारियों की एलटीसी होगी मान्य
इस बार भारत दर्शन यात्रा में शासकीय कर्मचारियों को शामिल होने का मौका दिया है। कर्मचारियों के लिए एलटीसी भी मान्य है। सफर में यात्रियों को धर्मशाला, डोरमेट्री में ठहराने की व्यवस्था, नाश्ता, दोपहर व रात का खाना, नॉन एसी बसों से भ्रमण की सुविधा दी जाएगी।

Home / Khandwa / IRCTC का सबसे सस्ता पैकेज-महज 12 हजार रुपए में घुमाएंगे देश के सभी प्रमुख तीर्थ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.