scriptमहक ने बनाया प्रदेश की मेरिट में स्थान, जानिए कौन टॉपर, किसने क्या कहा | mp board 10th result 2019 Khandwa, mp board 12th result 2019 Khandwa | Patrika News
खंडवा

महक ने बनाया प्रदेश की मेरिट में स्थान, जानिए कौन टॉपर, किसने क्या कहा

खंडवा में दसवीं का परीक्षा परिणाम 64.29 प्रतिशत और 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.62 हो गया। 10वीं में प्रदेश की मेरिट सूची में सरस्वती शिशु मंदिर, कल्यानगंज की महक अवतानी को 9वां स्थान
 
 

खंडवाMay 15, 2019 / 02:24 pm

राजीव जैन

mp board 10th result 2019 Khandwa, mp board 12th result 2019 Khandwa

mp board 10th result 2019 Khandwa, mp board 12th result 2019 Khandwa

खंडवा. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार बेटियों ने बेहतर परीक्षा परिणाम देकर जिले का गौरव बढ़ाया। 10वीं में प्रदेश की मेरिट सूची में सरस्वती शिशु मंदिर, कल्यानगंज खंडवा की महक अवतानी ने 490 अंक प्राप्त कर 9वां स्थान बनाया। स्कूल प्रबंधन ने महक की 2 साल की फीस माफ करने के साथ ही 25000 बतौर पुरस्कार देने की भी घोषणा की है। १२वीं में हरसूद की शासकीय बालक उ. मा. विद्यालय के संस्कार शुक्ला ने 472 अंक प्राप्त कर कला समूह की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान बनाया है। कला वर्ग में सेंट जोंस स्कूल खंडवा के रोहन दुगाया को दसवां स्थान मिला है। बायो गु्रप में स्कॉलर डेन के राघव मित्तल ने सातवां स्थान बनाया। गणित का कोई भी छात्र स्टेट मेरिट में नहीं है। खंडवा में दसवीं का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले कम हुआ. 2017-18 में 75.12 था जबकि इस बार 64.29 प्रतिशत रह गया है। वहीं जिले में 12वीं का परीक्षा परिणाम बीते साल के मुकाबले बढ़ा है। 2017-18 में 79.71 था जबकि 2018-19 में 82.62 हो गया है।
12वीं में जिले के टॉपर
मानविकी ग्रुप
1. सिदरा सिद्दीकी शेख इकबाल 452, शासकीय उर्दू गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल परदेसी पुरा खंडवा
2. मेहजबी अब्दुल वहीद 449, शासकीय उर्दू गर्ल हाई सेकेंडरी स्कूल परदेसी पुरा खंडवा
साइंस (मेथ्स-बायो) ग्रुप
1. साक्षी महेश राठौर 472, शासकीय उत्कृष्ट स्कूल खंडवा
2. आकाश मनोज मालवीय 471, सेंट जॉन्स कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सेठी नगर खंडवा

कॉमर्स ग्रुप
1. प्राची अनार सिंह तवर 471 सेंट जॉन्स कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल सेठी नगर खंडवा
2. प्राची सुबोध 469 अभिनव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हरसूद
एग्रीकल्चर
1. वंशिका खुशहाल 452 गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गांधवा

होम साइंस
1. आयशा अब्दुल समद 447, उर्दू गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल खंडवा
12वीं में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में

कला समूह तीसरा
संस्कार ऋषि राज शुक्ला 472 शासकीय बालक उमावि हरसूद
वाणिज्य समूह में 10वां
रोहन राजेश दुगाया 474 सेंट जॉन्स कॉन्वेंट उमावि खंडवा

(विज्ञान जीव) समूह (साइंस बायोलॉजी) में 7वाँ
राघव मनोज मित्तल 469, स्कॉलर डेन दीनदयाल पुरम आनंद नगर खंडवा

10वीं में प्रदेश की मेरिट सूची में
प्रदेश में छटवां
महक राजेश 493, शासकीय हाई स्कूल सांवली खेड़ा

प्रदेश में 7वाँ
अभिषेक अशोक मीणा 492 सेंट स्टीफन कान्वेंट हाई स्कूल छनेरा

प्रदेश में 9वाँ
प्रखर रघुवीर राठौड़ 490 सेंट स्टीफन कान्वेंट हाई स्कूल छनेरा
महक अवतानी 490, सरस्वती शिशु मंदिर, कल्यानगंज खंडवा
प्रदेश में 10वां
निसर्ग अतुल धेरे 489, सेंट स्टीफन कान्वेंट हाई स्कूल छनेरा

10वीं में जिले के टॉपर
आदित्य मुकेश कपिल 488 सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल वैकुंठ नगर खंडवा
अदिति आशीष जैन 487 सेंट स्टीफन कॉन्वेंट हाई स्कूल छनेरा
सलोनी विष्णु प्रसाद लोवंशी 486 अभिनव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हरसूद
अभिषेक अरविंद कुमरावत 486 अभिनव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हरसूद
अमन मनोहर 486 गवर्नमेंट बॉयज हाई स्कूल खालवा

Home / Khandwa / महक ने बनाया प्रदेश की मेरिट में स्थान, जानिए कौन टॉपर, किसने क्या कहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो