scriptआखिर क्यों 3800 से ज्यादा परिवार अंधेरे में मना सकते है दिवाली… जानने के लिए पढ़े.. | mp electricity company bil recovery khandwa | Patrika News
खंडवा

आखिर क्यों 3800 से ज्यादा परिवार अंधेरे में मना सकते है दिवाली… जानने के लिए पढ़े..

21 दिन में 10128 बिजली उपभोक्ता के काटे कनेक्शन, 6287 उपभोक्ता से वसूले 1.54 करोड़ रुपए

खंडवाOct 23, 2019 / 12:22 pm

dharmendra diwan

mp electricity company bil recovery khandwa

खंडवा। बिजली कंपनी के कर्मचारी वसूली के दौरान कनेक्शन काटते हुए।

खंडवा. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए सख्ती कर रही है। घर-घर जाकर कंपनी बकायादारों के कनेक्शन काट वसूली के लिए दवाब बना रही है। 21 दिनों में कंपनी ने खंडवा वृत के चारों संभाग में 10128 उपभोक्ता के कनेक्शन काटे हैं। इन उपभोक्ताओं पर 3.98 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया था। बिजली कटने के बाद 6287 उपभोक्ता ने 1.54 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं। अब भी 3841 उपभोक्ताओं ऐसे हैं। जिनके घर दीपावली से पहले ही अंधेरा छा गया है। अगर बकाया बिलों की राशि जमा नहीं की तो इन उपभोक्ताओं के घर अंधेरे में दीपावली का त्योहार मनेगा।

खंडवा जिले का अक्टूबर माह में घरेलू कनेक्शन का लक्ष्य का 27 करोड़ रुपए और एचटी कनेक्शन का 5.5 करोड़ रुपए है। इसके लिए वितरण कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी, मीटर रीडर घर-घर जाकर बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर राशि जमा करा रहे हैं। खंडवा शहर में वसूली के लिए कहारवाड़ी और आनंदनगर झोन में 8 टीमें बनाई गई हैं। इसमें कार्यपालन यंत्री से मीटर रीडर तक शामिल हैं। पिछले तीन दिनों से शहर में 80 से 100 कनेक्शन रोजाना काटने का अभियान चल रहा है। 21 दिनों में जिलेभर में कंपनी घरेलू उपभोक्ता से 11.32 करोड़ रुपए की वसूली कर पाई है। इसमें सबसे बेकार स्थिति खंडवा द्वितीय संभाग और खंडवा शहर संभाग की है। 50 फीसदी भी लक्ष्य यह पूरा नहीं कर पाए हैं। अक्टूबर माह के 8 दिन शेष बचे हैं। कंपनी के एमडी के सीधे तौर पर कहा है कि बिजली ठीक से देना, बिल समय पर जारी करना और समय पर राशि की वसूलना हमारा दायित्व है। इन कामों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को कार्रवाई का डर सता रहा है।
अक्टूबर माह में 21 दिनों में खंडवा शहर, खंडवा प्रथम, खंडवा द्वितीय और पंधाना संभाग में करीब 10128 ऐसे उपभोक्ता के कनेक्शन काटे गए। जो बिल भरने में रूचि नहीं ले रहे थे। हालांकि बिल जमा करने के बाद इन उपभोक्ता के कनेक्शन जोड़ वापस जोड़े जा रहे। लेकिन कनेक्शन जोडऩे कंपनी उपभोक्ता से 200 रुपए चार्ज लिया जा रहा। 594 उपभोक्ताओं से 200 रुपए के हिसाब से राशि ली है।
किस संभाग को कितना मिला लक्ष्य, प्राप्त वसूली
खंडवा शहर: 7.25 करोड़ रुपए के लक्ष्य में से 2.98 करोड़ रुपए की वसूली। 4.27 करोड़ रुपए बकाया।
खंडवा प्रथम: 4.75 करोड़ रुपय के लक्ष्य में से 2.24 करोड़ रुपए की वसूली। 2.51 करोड़ रुपए बकाया।
खंडवा द्वितीय: 9.43 करोड़ रुपए के लक्ष्य में से 3.65 करोड़ रुपए की वसूली। 5.78 करोड़
रुपए बकाया।
पंधाना संभाग: 5.55 करोड़ रुपए के लक्ष्य में से 2.45 करोड़ रुपए की वसूली। 3.1 करोड़ रुपए बकाया।
बिल न भरने वाले बिजली उपभोक्ताओं से वसूली के लिए कनेक्शन काटे जा रहे हैं। लंबे समय से बिल न भरने 10128 कनेक्शन काटे गए। 6287 ने 1.54 करोड़ रुपए जमा किए। अक्टूबर माह के दिए लक्ष्य में से 11.32 करोड़ रुपए की वसूली हुई। 57.8 फीसदी राशि की वसूली बाकी है।
एसआर सेमिल, अभियंता, पक्षेविविकंपनी खंडवा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो