scriptबीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को झटका, कांग्रेस की चुपके से सेंध, 6 में से 2 पर कांग्रेस का कब्जा, पढ़े पूरी समीक्षा | Mp Nagar Palika election result 2017 Nepa Nagar Chhnera Bhikangaoin Mandleshwar Sanawad Maheshwar | Patrika News
खंडवा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को झटका, कांग्रेस की चुपके से सेंध, 6 में से 2 पर कांग्रेस का कब्जा, पढ़े पूरी समीक्षा

मध्यप्रदेश के खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को झटका लगा है। नगरीय चुनाव में 6 में से 2 पर कांग्रेस के अध्यक्ष जीते हैं। 

खंडवाAug 16, 2017 / 03:02 pm

संजय दुबे

Mp Nagar Palika election result 2017 Nepa Nagar Chhnera Bhikangaoin Mandleshwar Sanawad Maheshwar

Mp Nagar Palika election result 2017 Nepa Nagar Chhnera Bhikangaoin Mandleshwar Sanawad Maheshwar

संजय दुबे खंडवा. निमाड़ में भाजपा और कांग्रेस के कदवर नेता और हाईप्रोफाइल मंत्री है। बावजूद इसके नगर पालिका-परिषद चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दो सीटे कांग्रेस के हाथ लगी है। इसमें खरगोन की एक सीट तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में आती है तो दूसराी कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के गृह जिले में है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस, शिक्षा मंत्री विजय शाह सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव की इस नगरीय निकाय चुनाव में साख दाव पर लगी थी। जैसे तैसे बुरहानपुर और खंडवा में तो भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। लेकिन खरगोन की दो सीट महेश्वर और सनावद में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीतकर सबको चौंका दिया है। शेष भीकनगांव, मंडलेश्वर, हरसूद और नेपानगर में भाजपा ने जोरदार जीत हासिल की है।

बुरहानपुर: भाजपा ने जीत दोहराई
भाजपा के राजेश चौहान को 7757 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के जगविंदसिंह जोली को 7480मत मिले। नोटा को 327 मत मिले हैं। कुल मतदान 15564 वोट डले थे। वहीं नेपानगर परिषद में कुल 24 वार्डों में से 10 में भाजपा तो 13 में कांग्रेस आई है। एक में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
महेश्वर: कांग्रेस ने जीतकर बनाया रिकॉर्ड
कांग्रेस की अनीता हेमंत जैन ने 7888 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की बेला भूपेंद्र जैन को 4982 मत मिले हैं। यानी कांग्रेस की अनीता ने जीत हासिल की है। यहां कुल मत 15167 डले हैं। कांग्रेस की जीत को एेतिहासिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

सनावद: कांग्रेस ने फिर दर्ज की जीत
कांग्रेस की मंजूषा नरेंद्र शर्मा ने जीत हासिल की है। मंजूषा को 11956 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के प्रभात उपाध्याय को 8056 मत मिले हैं। अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में मजहर अली को 155, पुरुषोत्तम सेन 44 और राहुल को 49 मत मिले हैं। कुल मत 29506 मत है जबकि डाले गए मत 20260 है।
छनेरा: कांग्रेस के गढ़ में कमल खिला
भाजपा की पुष्पा को 4730 मतमिले। जबकि कांग्रेस की बागीप्रत्याशी तारा सांड को 4681 वोट मिले,इससे वे मात्र 49 वोटों से हार गईं।जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस कीकिरण भारद्वाज को 1428 वोट और चौथेनंबर पर भाजपा की बागी प्रत्याशी अर्चनातिवारी को 474 वोट मिले। वहीं 204 मतदाताओं ने नोटा का समर्थन किया। 

मंडलेश्वर: भाजपा की जीत, जश्न में डूबा शहर
मंडलेश्वर में जनता का फैसला भाजपा के पक्ष में रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी मनीषा पति मनोज शर्मा को जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जयमाला पति विश्वदीप मोयदे को हराकर परिषद में भाजपा को वापसी दिलाई है। शर्मा को 4316 और मोयदे को 2753 वोट मिले। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मंजुला राठौड़ को 623 वोट प्राप्त हुए।
भीकनगांव: भाजपा के दीपक ठाकुर बने अध्यक्ष
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान के संसदीय क्षेत्र भीकनगांव में भाजपा अपनी सीट बचाने में कामयाब रही। यहां अध्यक्ष दीपक ठाकुर चुनाव जीते हैं। हालांकि 15 वार्डों में तीन निर्दलीय पार्षदों के अलावा 7 में कांग्रेस जीती है। ऐसे में यहां परिषद के गठन पर संशय की स्थिति बनी हुई है।
……..

Home / Khandwa / बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को झटका, कांग्रेस की चुपके से सेंध, 6 में से 2 पर कांग्रेस का कब्जा, पढ़े पूरी समीक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो