खंडवा. यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जिन यात्रियों को अब तक बिना रिजर्वेशन ट्रेनों में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराना जरूरी था, उन्हें अब बिना रिजर्वेशन ही यात्रा करने की सुविधा मिलने लगी है, क्योंकि रेलवे ने सभी ट्रेनों में जनरल टिकट की शुरूआत कर दी है, इसका फायदा उन लोगों को सबसे अधिक मिलेगा, जो डेली अप डाउन करते हैं और जनरल टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें हर दिन रिजर्वेशन वाली टिकट खरीदनी पड़ती थी।