scriptवीडियो वायरल होने से पुल पर आवाजाही कम | omkareshwar khandwa mortakkka pull viral vedeo | Patrika News
खंडवा

वीडियो वायरल होने से पुल पर आवाजाही कम

नर्मदा नदी पर मोरटक्का में बने पुल पर पानी आने का पुराना वीडियो वायरल हुआ।

खंडवाAug 27, 2019 / 08:50 pm

रियाज सागर

वीडियो वायरल होने से पुल पर आवाजाही कम

मोरटक्का पुल वाहनों की ओवरलोडिंग व ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण जर्जर हो रहा है। वहीं एमपीआरडीसी द्वारा पुल की मरम्मत समय पर नहीं की जाती है। इस कारण पुल में गड्ढे और पिलर में दरारें आने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत से भरे डंपर पुल से गुजरते हैं। इसके अलावा दिनभर में हजारों भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसलिए पुल खस्ताहाल हो रहा है। बावजूद इसके पुल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।,नर्मदा नदी पर मोरटक्का में बने पुल पर पानी आने का पुराना वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो तेजी से पूरे जिले में फैल गया। इसके बाद मोरटक्का पुल पर लोगों की आवाजाही कम हुई। वहीं लोग एक-दूसरे से पुल पर पानी आने की जानकारी लेते रहे।,मोरटक्का पुल वाहनों की ओवरलोडिंग व ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण जर्जर हो रहा है। वहीं एमपीआरडीसी द्वारा पुल की मरम्मत समय पर नहीं की जाती है। इस कारण पुल में गड्ढे और पिलर में दरारें आने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत से भरे डंपर पुल से गुजरते हैं। इसके अलावा दिनभर में हजारों भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसलिए पुल खस्ताहाल हो रहा है। बावजूद इसके पुल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।,नर्मदा नदी पर मोरटक्का में बने पुल पर पानी आने का पुराना वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो तेजी से पूरे जिले में फैल गया। इसके बाद मोरटक्का पुल पर लोगों की आवाजाही कम हुई। वहीं लोग एक-दूसरे से पुल पर पानी आने की जानकारी लेते रहे।

नर्मदा नदी पर मोरटक्का में बने पुल पर पानी आने का पुराना वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो तेजी से पूरे जिले में फैल गया। इसके बाद मोरटक्का पुल पर लोगों की आवाजाही कम हुई। वहीं लोग एक-दूसरे से पुल पर पानी आने की जानकारी लेते रहे। जबकि यह वीडियो वर्ष 2013 का होना बताया जा रहा है। मोरटक्का चौकी प्रभारी शुभम व्यास ने कहा सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो फैलाया जा रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुल के पिलर में आई दरार
मोरटक्का पुल वाहनों की ओवरलोडिंग व ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण जर्जर हो रहा है। वहीं एमपीआरडीसी द्वारा पुल की मरम्मत समय पर नहीं की जाती है। इस कारण पुल में गड्ढे और पिलर में दरारें आने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत से भरे डंपर पुल से गुजरते हैं। इसके अलावा दिनभर में हजारों भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसलिए पुल खस्ताहाल हो रहा है। बावजूद इसके पुल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। नर्मदा पर मोरटक्का में बिटिशकालीन पुल बना हुआ है, जो बारिश के मौसम में क्षतिग्रस्त हो रहा है। वर्षों पुराना पुल होने से इसकी क्षमता भी कमजोर होने लगी है। स्थिति यह है कि पुल के मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में गड्ढों में वाहन का पहिया आने से अनियंत्रित होने का खतरा बना हुआ है।
बिटिशकालीन पुल के पिलर में आई दरार, अन्य पिलर में प्लास्टर झड़ा।
पुल के पिलर में आई दरार
Riyaz Sagar IMAGE CREDIT: Riyaz Sagar

Home / Khandwa / वीडियो वायरल होने से पुल पर आवाजाही कम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो