scriptओंकारेश्वर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट | Omkareshwar will have world's largest solar power plant | Patrika News
खंडवा

ओंकारेश्वर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट

ऊर्जा विभाग प्रमुख सचिव दुबे ने ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर बांध का किया निरीक्षण
 

खंडवाJul 26, 2020 / 02:29 pm

tarunendra chauhan

Omkareshwar Jyotirlinga

Omkareshwar Jyotirlinga

खंडवा. प्रदेश के ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे शनिवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। दुबे ने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए और ओंकारेश्वर बांध का मुआयना किया। पत्रकारों से चर्चा में बताया कि उन्होंने शुक्रवार को सिंगाजी थर्मल पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया, उनका प्रयास है की ऊर्जा की लागत कम हो और उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाली बिजली मिल सके। उन्होंने ओंकारेश्वर बांध का निरीक्षण करने के बाद बताया कि यहां सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना है। यह दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट होगा और यह दो वर्ष में तैयार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब वह कमिश्नर इंदौर थे तब की योजना है, उनके द्वारा ही भेजी गई थी, जो आज मूर्त रूप में दिखाई दे रही है। वर्तमान कलेक्टर और कमिश्नर सभी काफी मेहनत कर रहे हैं और ओंकारेश्वर में प्रशासन योजना के अंतर्गत कार्य योजनाएं चल रही हैं। इससे आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को लाभ होगा। ओंकारेश्वर में नर्मदा का जल स्तर कम रहता है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बांध से मिनिमम पानी छोड़ा जाता रहे जिससे घाटों का जलस्तर सामान्य बना रहे और जीवजंतु भी सुरक्षित रहें।

सोलर प्लांट नागरिक अपने घरों पर लगा सकते हैं और उससे आय भी पैदा कर सकते हैं। कृषि भूमि, अनुपयोगी भूमि पर लगाकर भी आय पैदा की जा सकती है। दुबे को मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसडीएम डॉ. ममता खेड़े ने रुद्राक्ष की माला एवं फोटो भेंट किए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन आदि उपस्थित थे।

Home / Khandwa / ओंकारेश्वर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो