scriptप्राचार्य ने ही कर दिया शिक्षका से ऐसा काम… | Principal misbehaved with teacher | Patrika News
खंडवा

प्राचार्य ने ही कर दिया शिक्षका से ऐसा काम…

महिला ने की शिकायत, पुलिस ने दबोचा

खंडवाFeb 15, 2018 / 12:49 pm

राहुल गंगवार

Principal misbehaved with teacher

Principal misbehaved with teacher

खंडवा. शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में फरार सूरजकुंड शासकीय स्कूल के प्राचार्य को बुधवार को मोघट पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राचार्य को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर आरोपित प्राचार्य संजय निभोरकर (५५) निवासी शास्त्री नगर को जेल भेज दिया है। आरोपित प्राचार्य निभोरकर मोघट थाने में शिक्षिका द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद से फरार था। मामले में वह अग्रिम जमानत के प्रयास में थे, लेकिन जमानत नहीं मिली। हालांकि बुधवार को पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि ३ फरवरी को किशोर नगर निवासी ५१ वर्षीय शिक्षिका ने मोघट थाने में प्राचार्य निभोरकर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। शिक्षिका ने बताया कि प्राचार्य २८ अगस्त २०१५ को उनके घर आया था। यहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। घटनाक्रम के दौरान शिक्षिका भी सूरजकुंड कन्या विद्यालय में पदस्थ थी। हालांकि इस समय शिक्षिका शहर के अन्य सरकारी स्कूल में सेवारत है।
विवाद के बाद महिला ने पीया जहर, पांच महीने का बेटा पास ही रोता रहा
खंडवा. पिपलौद थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार संगीता पति रूपराम बलाही (२२) निवासी चांदपुर ने बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते शाम करीब ५.३० बजे घर में कीटनाशक पी लिया। इस दौरान संगीता के साथ घर में पांच माह का बेटा था। बच्चे के रोने की आवाज आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा संगीता जमीन पर पड़ी थी। परिजन को मामले की खबर दी और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने संगीता को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है। वहीं शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। गुरुवार को मृतिका के मायके पक्ष के लोगों के अस्पताल आने के बाद शव का पीएम कराया गया जाएगा। संगीता का मायका खालवा ब्लॉक के ग्राम मेनढ़ापानी का है।

Home / Khandwa / प्राचार्य ने ही कर दिया शिक्षका से ऐसा काम…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो