scriptpushpak express में अवैध वेंडरों की दादागिरी, खून से लतपत हुए दो वैंडर | pushpak express me vendar ka vivad | Patrika News
खंडवा

pushpak express में अवैध वेंडरों की दादागिरी, खून से लतपत हुए दो वैंडर

भुसावल-खंडवा के बीच में पुष्पक एक्सप्रेस में विवाद

खंडवाDec 12, 2019 / 01:31 am

dharmendra diwan

pushpak express me vendar ka vivad

pushpak express me vendar ka vivad

खंडवा। घायल वेंडर।
खंडवा. मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बुधवार को वैध और अनाधिकृत वेंडरों के बीच ट्रेन में सामान बचने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ब्लेड लगने से दो वेंडर घायल हो गए। घटना भुसावल-खंडवा के बीच की है। घटना के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। मारपीट देख कोच के यात्री डर गए। ट्रेन के शाम 5 बजे खंडवा पहुंचने पर जीआरपी-आरपीएफ ने कोच अटेंड कर घायल वेंडरों को उतारा। विवाद में वेंडर कमलकिशोर और विमलेश सिंह घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस में मेसर्स एक्सप्रेस फूड कंपनी की पेंट्री चलती है। घायल कमलकिशोर और विमलेश सिंह के वैध वेंडर है। भुसावल से ट्रेन निकलने के बाद कमलकिशोर स्लीपर कोच एस-2 और विमलेश एस-3 कोच में चाय बेच रहे थे। ताप्ती नदी क्रॉस करने कुछ मिनट बाद तीन-चार अवैध वेंडरों ने उन पर ब्लेड से हमला किया। जिसमें विमलेश, कमलकिशोर के चेहरे पर चोट आई। खंडवा में मेडिकल कराकर वेंडरों का इलाज किया गया। जीआरपी एसआई जीआर मार्को ने बताया घायलों के बयान लिए गए। हमला करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई। अज्ञात तीन वेंडरों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो