scriptरेलवे ने जारी किया नया टाइम-टेबल, कामायनी और पैसेंजर पांच मिनट पहले आएगी खंडवा | Railways issue new timetables for trains in khandwa | Patrika News
खंडवा

रेलवे ने जारी किया नया टाइम-टेबल, कामायनी और पैसेंजर पांच मिनट पहले आएगी खंडवा

रेलवे ने जारी किया नया टाइम-टेबल, अप ट्रक की गाडिय़ों के समय में हुआ बदलाव, डाउन रूट की गाडिय़ां यथावत

खंडवाJul 13, 2019 / 11:32 pm

जितेंद्र तिवारी

Railways issue new timetables for trains in khandwa

Railways issue new timetables for trains in khandwa

खंडवा. रेलवे ने एक जुलाई से ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी किया है। इसमें खंडवा जंक्शन से आवागमन करने वाली अप ट्रैक की दो दर्जन से अधिक गाडिय़ों के समय में परिवर्तन किया गया है। समय परिवर्तन के बाद स्टेशन आने वाली अप ट्रैक की कामायनी एक्सप्रेस और कटनी-भुसावल पैसेंजर पुराने समय से पांच मिनट पहले जंक्शन आएगी। वहीं महानगरी एक्सप्रेस अब स्टेशन पर सिर्फ तीन मिनट रुकेगी। इसके अलावा अन्य गाडिय़ों के समय में पांच से 15 मिनट तक का बदलाव किया गया है। गाडिय़ों के समय में परिवर्तन की जानकारी स्टेशन पर अब तक यात्रियों को नहीं मिल रही है। इस कारण यात्रियों को सफर के दौरान परेशान होना पड़ रहा है।
वर्जन…
एक जुलाई से स्टेशन पर अप ट्रैक की गाडिय़ों के समय में परिवर्तन किया गया है। नई समय-सारणी बनाकर परिसर में लगाई जा रही है। गाडिय़ों का परिचालन नए समय के आधार पर किया जा रहा है। डाउन ट्रैक की गाडिय़ों के समय में बदलाव नहीं हुआ है।
जीएल मीणा, स्टेशन प्रबंधक, खंडवा

इन गाडिय़ों के समय में हुआ बदलाव
ट्रेन नंबर नया समय पुराना समय
12321 00.55-1.00 1.00-1.05
19058 1.25-1.30 1.30-1.35
12187 2.25-2.30 2.30-2.35
18609 2.25-2.30 2.30-2.35
11094 3.55-3.58 4.10-4.15
12716 4.17-4.20 4.30-4.35
22938 5.10-5.13 5.15-5.18
12780 5.27-5.30 5.30-5.35
12520 8.30-8.35 8.35-8.40
19046 9.35-9.40 9.40-9.45
12335 9.53-9.58 10.00-10.05
14314 9.53-9.58 10.00-10.05
15646 9.53-9.58 10.00-10.05
15648 9.53-9.58 10.00-10.05
12742 11.18-11.23 11.25-11.30
12719 11.18-11.23 11.40-11.45
17019 11.18-11.23 11.40-11.45
11072 12.40-12.45 12.45-12.50
12162 12.55-13.00 13.00-13.05
11082 12.55-13.00 13.00-13.05
51188 13.15-13.25 13.20-13.30
16230 13.35-13.40 13.40-13.45
15029 13.40-13.45 14.45-14.50
12422 15.15-15.20 15.20-15.25
22458 15.15-15-20 15.20-15.25
11038 15.35-15.40 15.40-15.45
22112 15.35-15.40 15.40-15.45
11058 16.35-16.40 16.40-16.45
11062 16.50-16.55 16.55-17.00
11016 17.10-17.15 17.15-17.20
12150 17.45-17.50 17.50-17.55
12144 18.35-18.40 18.40-18.45
12361 20.35-20.40 20.40-20.45
22132 20.35-20.40 20.40-20.45
11034 20.35-20.40 20.40-20.45
12545 20.35-20.40 20.40-20.45
15267 20.35-20.40 20.40-20.45

Home / Khandwa / रेलवे ने जारी किया नया टाइम-टेबल, कामायनी और पैसेंजर पांच मिनट पहले आएगी खंडवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो