खंडवा

जानलेवा सेल्फी… उफनते झरने में जा गिरा युवक, दहल उठे लोग

झरने में जा गिरा युवक

खंडवाAug 25, 2019 / 05:35 pm

deepak deewan

selfie points of india mp

खरगोन-
मोबाइल पर सेल्फी का शौक लगातार बढ़ते जा रहा है पर इसमें अक्सर लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। कई बार यह जानेलवा भी साबित होती है। खरगोन जिले में भी ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है।
सिरवेल महादेव में सेल्फी लेते गिरा युवक
खरगोन जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर सिरवेल महादेव स्थित है। सतपुड़ा की पहाड़ी अंचल में बसे इस क्षेत्र में बारिश के चलते प्रकृति का सौंदर्य निखर आया है। यहां पहाड़ी के ऊंचाई से गिरते झरने को देखने के लिए रोजना सैकडों की संख्या में सैलानी व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अद्भुत दृश्य को मोबाइल में कैद करने के लिए सैलानी खतरों से भी खेल रहे हैं। सेल्फी के साथ कुंड व झरने को कैद करना जानलेवा साबित हो रहा है।
शनिवार की शाम को यहां कुछ ऐसा ही हुआ। झरने को देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। इनमें युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा थी। झरने का नजारा अपने केमरे में कैद करने के लिए इन युवाओं में मानो होड़ सी मची थी। अधिकतर युवा सेल्फी लेने के लिए बेकरार थे। सेल्फी के लिए यह बेकरारी एक युवक पर इतनी भारी पड़ी कि उसकी जान पर ही बन आई। महाराष्ट्र से आए एक दशनार्थी युवक सेल्फी लेने के फेर में उफनते कुंड में जा गिरा। युवक को कुंड में गिरते देखकर यहां उपस्थित हर शख्स अनहोनी की आशंका से कांप उठा। लोगों के दिल दहल उठे।
वीडियो हुआ वायरल

हालांकि यह शख्स तैरना जाता था। जिससे वह जैसे-तैसे बच गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के कुंड में गिरने से लेकर उसे निकालने तक की घटना कैद है। गौरतलब है कि यहां इस सीजन में यह तीसरी घटना है जिसमें सेल्फी लेने के फेर में किसी की जान पर बन आई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.